फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एमपी: प्रदेश में 500 सरकारी सेवाओं के लिए बनेगा सिंगल लॉगिन सिस्टम, एक आईडी से होंगे कई काम

Fri, 27 Nov 2026 08:23 AM IST
Anand Pawar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल

सार

मध्यप्रदेश में जल्द ही करीब 500 सरकारी सेवाओं का लाभ एक ही आईडी और पासवर्ड से मिल सकेगा। सरकार जनपरिचय पोर्टल के जरिए विभागीय सेवाओं को एकीकृत करने की तैयारी में है। इससे नागरिकों को बार-बार अलग-अलग पोर्टल पर पंजीयन कराने की जरूरत नहीं होगी।
 
विज्ञापन
वल्लभ भवन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मध्यप्रदेश में लोगों को अलग-अलग सरकारी सेवाओं का लाभ लेने के लिए अब कई पोर्टल पर अलग-अलग आईडी और पासवर्ड बनाने की जरूरत नहीं पड़ेगी। राज्य सरकार करीब 500 सरकारी सेवाओं को एक ही प्लेटफॉर्म से जोड़ने की तैयारी कर रही है। इसके लिए "जन परिचय (JanParichay) - मेरी पहचान (National Single Sign On Service) प्लेटफॉर्म का उपयोग किया जाएगा। इस व्यवस्था के लागू होने के बाद नागरिक एक ही लॉगिन आईडी और पासवर्ड के जरिए विभिन्न विभागों की सेवाओं का लाभ ले सकेंगे। इस व्यवस्था को लेकर शुक्रवार को भोपाल स्थित आरसीवीपी नरोन्हा प्रशासन एवं प्रबंधकीय अकादमी में प्रशिक्षण सत्र आयोजित किया जाएगा। इसमें संबंधित विभागों के अधिकारियों को नई व्यवस्था और सेवाओं को एक प्लेटफॉर्म से जोड़ने की प्रक्रिया की जानकारी दी जाएगी।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- एमपी: सरकारी स्कूलों में बदलेगा मिड-डे मील का मेन्यू, बच्चों को मिलेगा दाल-बाफला और भुट्टे का कीस

एक बार प्रोफाइल सत्यापन, कई सेवाओं का लाभ
नई व्यवस्था में नागरिकों को जनपरिचय प्लेटफॉर्म पर अपनी प्रोफाइल का सत्यापन कराना होगा। इसके बाद उनकी बुनियादी जानकारी अन्य एकीकृत सरकारी पोर्टल पर भी उपयोग की जा सकेगी। इससे हर विभाग की वेबसाइट पर बार-बार पंजीयन और जानकारी भरने की जरूरत कम होगी। आय प्रमाण पत्र, जाति प्रमाण पत्र, पासपोर्ट आवेदन, एलपीजी गैस बुकिंग और ड्राइविंग लाइसेंस जैसी सेवाओं तक पहुंच आसान बनाने की योजना है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें-  MP BJP: सेवा दूतों को मैदान में उतारने से पहले 3 संभागों में कार्यशालाएं, बूथों का फीडबैक भी लेंगे कार्यकर्ता

डिजिलॉकर की सुविधा भी जुड़ेगी
इस प्लेटफॉर्म पर डिजिलॉकर की सुविधा भी उपलब्ध कराने की तैयारी है। इससे नागरिक अपने जरूरी डिजिटल दस्तावेज एक ही व्यवस्था के तहत आसानी से प्राप्त कर सकेंगे। फिलहाल अलग-अलग विभागों के पोर्टल पर सेवाओं के लिए अलग लॉगिन करना पड़ता है। नई व्यवस्था का उद्देश्य इस प्रक्रिया को सरल बनाना और लोगों को एक ही प्लेटफॉर्म पर अधिक से अधिक सरकारी सेवाएं उपलब्ध कराना है।
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें