फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एमपी: भोपाल में सूने मकान में 33.45 लाख की चोरी, पांच ताले तोड़कर घुसे तीन नकाबपोश बदमाश; सनसनी

Sat, 14 Nov 2026 03:26 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल

सार

भोपाल की इंद्र विहार कॉलोनी में सूने मकान का ताला तोड़कर तीन नकाबपोश बदमाश 33.45 लाख रुपये के सोने-चांदी के जेवर और नकदी चोरी कर ले गए। परिवार दिवाली मनाने गांव गया था। पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर जांच कर रही है।

विज्ञापन
अपराध - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजधानी के एयरपोर्ट रोड स्थित इंद्र विहार कॉलोनी में चोरों ने बड़ी चोरी की वारदात को अंजाम दिया। अज्ञात बदमाशों ने सूने मकान का ताला तोड़कर कुल 33.45 लाख रुपये कीमत के सोने-चांदी के जेवर और नकदी पार कर दी।

विज्ञापन


पीड़ित गृहस्वामी अरविंद सिंह गुर्जर (42) बिल्डर और ठेकेदारी का काम करते हैं। वे परिवार के साथ दिवाली मनाने अपने गांव गोहद खर्रौआ, जिला भिंड गए थे। इसी दौरान तीन नकाबपोश बदमाशों ने उनके मकान को निशाना बनाया। शुक्रवार देर रात जब पीड़ित परिवार वापस लौटा, तब चोरी की इस वारदात का पता चला। कोहेफिजा थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।

पांच ताले तोड़कर वारदात को दिया अंजाम
पुलिस के अनुसार, इंद्र विहार कॉलोनी के ब्लॉक-12 में रहने वाले अरविंद सिंह गुर्जर सात नवंबर की रात करीब डेढ़ बजे अपने परिवार के साथ गांव के लिए रवाना हुए थे। गांव जाने से पहले उन्होंने मकान के मुख्य गेट, अंदर के कमरों और अलमारी में ताले लगा दिए थे। बदमाशों ने मुख्य गेट से लेकर अंदर के कमरों और अलमारी तक कुल पांच ताले तोड़कर चोरी की। शुक्रवार देर रात परिवार के साथ लौटने पर गृहस्वामी को मुख्य गेट का ताला टूटा मिला। अंदर जाकर देखने पर कमरों और अलमारी के ताले भी टूटे हुए मिले तथा घर का पूरा सामान अस्त-व्यस्त फैला हुआ था।
विज्ञापन


पढ़ें: इंदौर में सड़क पर विवाद के बाद खूनी संघर्ष: रॉन्ग साइड से आ रहे युवकों ने किया चाकू से हमला, एक गिरफ्तार

सोने-चांदी के पुश्तैनी जेवर और नकदी पार
अलमारी की तलाशी लेने पर उसमें रखे पुश्तैनी सोने-चांदी के जेवर और नकद रुपये गायब मिले। चोरी गए सामान में 29 लाख रुपये कीमत के सोने के जेवर, 3.40 लाख रुपये की करीब पौने दो किलो चांदी और 1.05 लाख रुपये नकद शामिल हैं। इसके तुरंत बाद पीड़ित ने कोहेफिजा थाने पहुंचकर इस घटना की शिकायत दर्ज कराई। शिकायत मिलते ही पुलिस ने अज्ञात बदमाशों के खिलाफ चोरी की धाराओं में मामला दर्ज कर अपनी तफ्तीश शुरू कर दी।
विज्ञापन


सीसीटीवी कैमरे में दिखे तीन नकाबपोश
वारदात का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है। इस में तीन नकाबपोश बदमाश पहले कॉलोनी में घूमते हुए और उसके बाद मकान के भीतर दाखिल होते दिखाई दे रहे हैं। कोहेफिजा पुलिस इसी फुटेज के आधार पर संदिग्धों की पहचान कर रही है। इसके अलावा पुलिस आसपास की सड़कों और अन्य स्थानों पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज को भी बारीकी से खंगाल रही है, ताकि बदमाशों की पहचान स्थापित की जा सके और उनके आवागमन के रास्ते की सटीक जानकारी प्राप्त हो सके।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें