मंत्री विश्वास सारंग दुकानदारों के साथ
- फोटो : अमर उजाला
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के “स्वदेशी अपनाओ” आह्वान को जनआंदोलन बनाने की दिशा में राजधानी भोपाल के नरेला विधानसभा से विशेष पहल की गई। वार्ड क्रमांक 58 स्थित गौतम नगर मार्केट में स्थानीय दुकानदारों ने “स्वदेशी जागरण अभियान” की शुरुआत की, जिसमें खेल एवं युवा कल्याण तथा सहकारिता मंत्री विश्वास कैलाश सारंग ने भी भागीदारी निभाई। अभियान के तहत दुकानदारों ने अपनी दुकानों पर “हमारे यहां स्वदेशी सामान मिलता है” के स्टीकर लगाए और ग्राहकों से स्वदेशी उत्पाद अपनाने की अपील की। इस अवसर पर मंत्री सारंग ने स्वयं भी स्वदेशी सामान की खरीदारी की और यूपीआई से भुगतान कर लोगों को डिजिटल लेनदेन के लिए प्रेरित किया।