फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP: “ग्रीष्मकालीन खेल प्रशिक्षण शिविर–2025” का शुभारंभ, मंत्री सारंग बोले- खेल प्रतिभाओं को मिलेगा नया मंच

Thu, 01 May 2025 10:54 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल

सार

“ग्रीष्मकालीन खेल प्रशिक्षण शिविर–2025” प्रदेश के सभी जिलों में 30 जून तक आयोजित किए जाएंगे। यह शिविर ना सिर्फ गर्मी की छुट्टियों का बेहतर उपयोग है, बल्कि युवाओं को नई दिशा देने का एक सशक्त प्रयास भी है।
विज्ञापन
मंत्री विश्वास सारंग ने “ग्रीष्मकालीन खेल प्रशिक्षण शिविर-2025” का शुभारंभ किया - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भोपाल के तात्या टोपे स्टेडियम से गुरुवार को मध्यप्रदेश के सहकारिता, खेल एवं युवा कल्याण मंत्री विश्वास कैलाश सारंग ने “ग्रीष्मकालीन खेल प्रशिक्षण शिविर–2025” का औपचारिक शुभारंभ किया। मंत्री सारंग ने इस अवसर पर कहा कि यह शिविर सिर्फ खेल प्रशिक्षण का मंच नहीं, बल्कि विद्यार्थियों को एक अनुशासित, जागरूक और जिम्मेदार नागरिक के रूप में गढ़ने का माध्यम भी है। मंत्री ने जानकारी दी कि इस वर्ष का ग्रीष्मकालीन शिविर पारंपरिक आयोजनों से हटकर एक नवीन स्वरूप में आयोजित किया जा रहा है। इसके माध्यम से राज्यभर के प्रतिभाशाली युवाओं को खेलों के प्रति उत्साहित किया जाएगा और उन्हें एक सुव्यवस्थित प्रणाली के तहत आगे बढ़ने का अवसर मिलेगा। उन्होंने कहा कि यह शिविर खिलाड़ियों को खेल अकादमियों से जोड़ने, राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं में भाग लेने और भविष्य के उत्कृष्ट खिलाड़ी बनने की दिशा में मार्गदर्शन देगा। मंत्री ने बताया कि “ग्रीष्मकालीन खेल प्रशिक्षण शिविर–2025” प्रदेश के सभी जिलों में 30 जून तक आयोजित किए जाएंगे। यह शिविर ना सिर्फ गर्मी की छुट्टियों का बेहतर उपयोग है, बल्कि युवाओं को नई दिशा देने का एक सशक्त प्रयास भी है।
विज्ञापन


तीन चरणों में होगा उत्कृष्ट खिलाड़ियों का निर्माण
मंत्री  ने बताया कि प्रतिभावान खिलाड़ियों को चिन्हित कर उन्हें विकसित करने की तीन-चरणीय योजना तैयार की गई है। प्रथम चरण: शिविर के माध्यम से खिलाड़ियों का चयन किया जाएगा। द्वितीय चरण: चयनित खिलाड़ियों को 'प्रतिभा खोज' और 'खेलो बढ़ो अभियान' से जोड़ा जाएगा। तृतीय चरण: योग्य खिलाड़ियों को खेल अकादमियों और 'खेलो एमपी' जैसी प्रतियोगिताओं में भागीदारी का अवसर मिलेगा।

खेलों के साथ समग्र विकास पर जोर
इस बार के शिविर में सिर्फ खेल ही नहीं, विद्यार्थियों के समग्र विकास पर भी ध्यान केंद्रित किया गया है। प्रशिक्षण कार्यक्रम में व्हॉलीबॉल, कबड्डी, बॉक्सिंग, ताइक्वांडो, कुश्ती, लॉन टेनिस, शूटिंग, एथलेटिक्स, स्केटिंग, तलवारबाजी, कराते, मल्लखम्ब, टेबल टेनिस, स्क्वैश, फुटबॉल, बैडमिंटन जैसे खेल शामिल किए गए हैं। साथ ही योग, ध्यान और व्यक्तित्व विकास की गतिविधियों को भी शिविर का हिस्सा बनाया गया है।
विज्ञापन


ऑनलाइन पंजीयन से होगी भागीदारी
शिविर में भाग लेने के लिए इच्छुक विद्यार्थी 18 मई तक MYMP पोर्टल (www.merayuva.mp.gov.in) पर ऑनलाइन पंजीयन कर सकते हैं। विद्यार्थियों को SMS के माध्यम से पंजीयन लिंक भेजी जाएगी। रजिस्ट्रेशन के बाद विद्यार्थियों की एक प्रोफाइल बनेगी, जिसका उपयोग भविष्य में राज्य सरकार की विभिन्न खेल योजनाओं और कार्यक्रमों में किया जाएगा।
विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें