फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एमपी: प्रदेश सरकार एक दिसंबर को लेगी 1500 करोड़ का कर्ज, पूंजीगत खर्च एक लाख करोड़ के पार होने का अनुमान

Sat, 28 Nov 2026 09:23 AM IST
Anand Pawar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल

सार

मध्यप्रदेश सरकार एक दिसंबर को आरबीआई के माध्यम से 1500 करोड़ रुपये का नया कर्ज लेने जा रही है। सरकार का दावा है कि इस राशि का इस्तेमाल विकास कार्यों और बुनियादी सुविधाओं पर होगा, वहीं वित्तीय वर्ष 2026-27 में प्रदेश का पूंजीगत खर्च एक लाख करोड़ रुपये के पार पहुंचने का अनुमान है।
 
विज्ञापन
वल्लभ भवन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राज्य सरकार एक बार फिर बाजार से 1500 करोड़ रुपये का कर्ज लेने जा रही है। यह कर्ज एक दिसंबर को भारतीय रिजर्व बैंक के माध्यम से लिया जाएगा। सरकार के मुताबिक, यह राशि केंद्र से तय उधारी सीमा के भीतर है। इस राशि का उपयोग मुख्य रूप से सड़क, सिंचाई, बिजली और दूसरी बुनियादी सुविधाओं के विकास में किया जाएगा। वित्तीय वर्ष 2026-27 में प्रदेश का पूंजीगत खर्च एक लाख करोड़ रुपये से अधिक होने का अनुमान है। प्रस्तावित 1500 करोड़ रुपये का कर्ज तीन हिस्सों में लिया जाएगा। प्रत्येक हिस्से में 500 करोड़ रुपये जुटाए जाएंगे। केंद्र सरकार ने वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए प्रदेश की कुल उधारी सीमा करीब 87 हजार करोड़ रुपये तय की है। शुरुआती नौ महीने के लिए 58 हजार 274 करोड़ रुपये की बाजार उधारी की अनुमति मिली है। नवंबर तक सरकार 51 हजार 900 करोड़ रुपये का कर्ज ले चुकी है। अब नया कर्ज भी इसी स्वीकृत सीमा के भीतर लिया जाएगा।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- एमपी: मंडला पर सांसद कुलस्ते और अपर सचिव मरकाम आमने-सामने, सीएमओ के अफसर ने पूर्व केंद्रीय मंत्री को घेरा

सरकार समय पर चुका रही कर्ज की किस्तें
सरकार का कहना है कि कर्ज चुकाने के मामले में मध्य प्रदेश का रिकॉर्ड बेहतर रहा है। पिछले वित्तीय वर्ष में 29 हजार 980 करोड़ रुपये का कर्ज चुकाया गया, जबकि चालू वित्तीय वर्ष में नवंबर के दूसरे सप्ताह तक 15 हजार 573 करोड़ रुपये का भुगतान किया जा चुका है। सरकार के अनुसार, उसने कभी भी कर्ज की किस्त चुकाने में चूक नहीं की है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- एमपी: अब एक ही जन-परिचय पोर्टल पर लॉगिन से मिलेंगी सभी सरकारी सेवाएं, बार-बार पंजीयन से मिलेगी मुक्ति

विकास कार्यों पर खर्च होगी राशि
सरकार का दावा है कि बाजार से लिया जाने वाला कर्ज वेतन, पेंशन और लाडली बहना जैसी योजनाओं के खर्च के लिए नहीं, बल्कि लंबी अवधि की संपत्तियां तैयार करने में लगाया जाता है। इसमें सड़क और एक्सप्रेस-वे, सिंचाई परियोजनाएं, बिजली और शहरी अधोसंरचना से जुड़े काम शामिल हैं। बजट अनुमान 2026-27 के अनुसार, प्रदेश का कर्ज और सकल राज्य घरेलू उत्पाद (जीएसडीपी) का अनुपात 32.53 प्रतिशत रहने का अनुमान है। सरकार का कहना है कि कर्ज का आकलन केवल प्रति व्यक्ति ऋण के आधार पर नहीं किया जाना चाहिए। इसके लिए राज्य की आय, आर्थिक विकास, ब्याज चुकाने की क्षमता और कर्ज से तैयार होने वाली संपत्तियों को भी देखना जरूरी है। 

ये भी पढ़ें-  एमपी: 277 पुलिसकर्मियों को मिला डीजीपी प्रशस्ति रोल, मकवाना बोले- अच्छे काम का पुरस्कार तुरंत मिलना चाहिए
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें