फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mp: कमलनाथ के लंच पर पहुंचे राहुल गांधी,दो घंटे हुई चर्चा, मिल सकती बड़ी जिम्मेदारी, कार्यकारिणी पर हुई चर्चा

Tue, 15 Oct 2024 06:12 PM IST
संदीप तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल

सार

लोकसभा के नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी मंगलवार को मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ के घर पहुंचे और साथ में लांच किया। इस दौरान मध्य प्रदेश की कार्यकारिणी पर भी चर्चा की गई।
विज्ञापन
राहुल गांधी और कमलनाथ - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लोकसभा के नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी मंगलवार को मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ के घर पहुंचे और साथ में लांच किया। माना जा रहा है कि कमलनाथ को बड़ी जिम्मेदारी मिल सकती है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार कमलनाथ और राहुल गांधी मध्य प्रदेश की कार्यकारिणी पर भी चर्चा की है। इधर दोनों नेताओं के बीच लंच पर प्रदेश की राजनीति मायने निकाले जाने लगे हैं।
विज्ञापन



कार्यकारिणी को घोषणा के पहले उनकी रायशुमारी
 राहुल गांधी और कमलनाथ के बीच करीब 2 घंटे तक लंबी चर्चा हुई है। उनकी चर्चा को मध्यप्रदेश कांग्रेस कार्यकारिणी को घोषणा के पहले उनकी रायशुमारी से जोड़कर देखा जा रहा है। वहीं मुलाकात के बाद प्रदेश की राजनीति को लेकर कई मायने निकाले जा रहे हैं। बता दें कि जीतू पटवारी के प्रदेश अध्यक्ष बनने के बाद कार्यकारिणी की घोषणा नहीं हुई है। पहले विधानसभा फिर लोकसभा चुनाव के चलते प्रदेश कार्यकारिणी की घोषणा टलते रही है। प्रदेश में विभिन्न गुटों में बंटे कांग्रेस नेताओं के समर्थकों को संतुष्ट करने के चक्कर में भी नामों की घोषणा में देरी होना भी एक कारण बताया जा रहा है। उनके मुलाकात के बाद प्रदेश की राजनीति को लेकर कई कयास लगाए जा रहे है। मुलाकात के लिए कमलनाथ ने राहुल गांधी का आभार व्यक्त किया है।



प्रदेश कांग्रेस सेवादल 9 जिला अध्यक्षों को बदला
मप्र कांग्रेस सेवादल में संगठन की सक्रियता बढ़ाने के लिये तथा सेवादल के आगामी कार्यक्रमों के क्रियान्वयन हेतु प्रदेश के 9 जिलों में परिवर्तन किया गया है। इस तरह विगत माह से कुल 15 जिला अध्यक्ष बदल दिये गये है। मप्र कांग्रेस सेवादल के प्रदेश अध्यक्ष योगेश यादव ने उक्त जानकारी देते हुए बताया कि सेवादल की ओर से विभिन्न जिलों में एक दिवसीय कार्यशाला एवं तीन दिवसीय प्रषिक्षण शिविर आयोजित किये जा रहे है। 12 दिसम्बर को भोपाल में कांग्रेस सेवादल का प्रदेश स्तरीय विशाल महासम्मेलन आयोजित होगा। यादव ने बताया कि 9 जिला अध्यक्षों के अलावा 6 प्रदेश सचिव एवं 6 प्रदेश सह सचिव नियुक्त किये गये है।
विज्ञापन



इनको मिली जिम्मेदारी
सीधी अरविंद कुमार सिंह, उज्जैन शहर-कुलदीप जाट, दतिया मोहनसिंह कुषवाहा, दमोह संजय चौरसिया, आगर देवकरण पाटीदार, धार जितेन्द्र जोशी, सतना शहर आनंद सेन, सतना ग्रामीण बरमेन्द्र सिंह परिहार एवं मैहर अरूण तनय मिश्रा को जिला अध्यक्ष एवं प्रदेष सचिव  रकीब खान इंदौर, ओमप्रकाश सिकरवार ग्वालियर, ब्रजकिषोर उपाध्याय मुरैना, अजय नागेष्वर होशंगाबाद, दिनेष कलोसिया इंदौर, चन्द्रषेखर राज बबलू सागर एवं प्रदेश सह सचिव अनिल कुमार शर्मा उज्जैन, बीके नामदेव दतिया, मनीष गोमे उज्जैन, इमरान अंसारी अनूपपुर, रामनिवास शर्मा दतिया, वीरेन्द्र ठाकुर दमोह को नियुक्त किया गया है। उक्त नियुक्ति कांग्रेस सेवादल के अध्यक्ष लालजी देसाई की स्वीकृति एवं कांग्रेस सेवादल के सचिव (मप्र. प्रभारी) प्रताप नारायण मिश्रा एवं सह प्रभारी सीएम गौतम की सहमति से की गई है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें