फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP: धार्मिक यात्रा से चुनावी वैतरणी पार करने की तैयारी, भाजपा और कांग्रेस नेताओं ने श्रद्धालुओं को उज्जैन भेजा

Sun, 13 Aug 2023 12:51 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल

सार

प्रदेश में भाजपा और कांग्रेस दोनों के नेता चुनाव से पहले भगवान की शरण में पहुंच रहे है। श्रद्धालुओं को धार्मिक यात्राएं करा कर चुनावी वैतरणी पार कराने में जुट गए है। 
विज्ञापन
मंत्री विश्वास सारंग ने श्रद्धालुओं को उज्जैन यात्रा पर रवाना किया - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रदेश में विधानसभा चुनाव से पहले बड़े कथाकारों की कथाओं के बाद अब क्षेत्र की जनता को धार्मिक यात्राएं कराई जा रही हैं। इसी क्रम में नरेला विधानसभा से विधायक और चिकित्सा शिक्षा मंत्री विश्वास सारंग ने रविवार को 101 बसों से श्रद्धालुओं को महाकाल के दर्शन के लिए उज्जैन रवाना किया। वहीं, दक्षिण पश्चिम विधानसभा से विधायक पीसी शर्मा ने भी 80 बसों से श्रद्धालुओं को भेजा। 
विज्ञापन


मध्य प्रदेश में मिशन 2023 में भाजपा और कांग्रेस दोनों में ही मुकाबला टक्कर का होने वाला है। इसके लिए दोनों ही दल हर छोटी छोटी बातों पर फोकस कर रहे हैं। हर जाति, वर्ग, धर्म को साधने के लिए हर जोर लगा रहे हैं। इसी के तहत अब धार्मिक यात्रााएं कराई जा रही हैं। 

मनोज शुक्ला करा रहे ब्रज दर्शन
भोपाल के नरेला में कांग्रेस नेता मनोज शुक्ला लंबे समय से क्षेत्र की महिला श्रद्धालुओं को ब्रज दर्शन और गिरिराज परिक्रमा कराने ले जा रहे हैं। अब मंत्री सारंग ने भी श्रद्धालुओं को उज्जैन की यात्रा की शुरुआत की है।  
विज्ञापन


हर रविवार को नि:शुल्क दर्शन करवाएंगे 
मंत्री विश्वास सारंग नि:शुल्क उज्जैन महाकाल दर्शन यात्रा करा रहे हैं। इसकी शुरुआत उन्होंने रविवार को की। उन्होंने 101 बसों में पांच हजार महिलाओं को महाकाल के दर्शन के लिए उज्जैन रवाना किया। मंत्री सारंग ने कहा कि हर रविवार को पांच हजार से अधिक श्रद्धालुओं को उज्जैन में नि:शुल्क महाकाल दर्शन करवाएंगे। यात्रा के लिए घर-घर रजिस्ट्रेशन किया गया है।    
                                                                                                                                 
पीसी शर्मा भी करा रहे धार्मिंक यात्रा 
दक्षिण पश्चिम विधानसभा सीट से विधायक पीसी शर्मा भी अपने क्षेत्र की महिलाओं को नि:शुल्क धार्मिंक यात्रा कर रहे है। रविवार को उन्होंने 80 बसों में महिलाओं को महाकाल के दर्शन के लिए रवाना किया। इससे पहले कांग्रेस विधायक सलकनपुर और उज्जैन श्रद्धालुओं को दर्शन करने भेज चुके हैं। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें