गायक सोनू निगम
- फोटो : अमर उजाला
राष्ट्रीय महात्मा गांधी सम्मान वर्ष 2024 में आनंदधाम, भोपाल को और 2025 में पुनरुत्थान समरसता गुरुकुलम, पुणे को दिया जाएगा। राष्ट्रीय सूचना प्रौद्योगिकी सम्मान 2024 में प्रशांत पोळ, जबलपुर को और 2025 में लोकेन्द्र सिंह राजपूत, भोपाल को प्रदान किया जाएगा। यह पुरस्कार हिंदी सॉफ्टवेयर, वेब डिजाइनिंग, डिजिटल प्रौद्योगिकी, सोशल मीडिया आदि क्षेत्रों में उत्कृष्ट योगदान के लिए दिया जाता है। राष्ट्रीय निर्मल वर्मा सम्मान वर्ष 2024 में रीता कौशल, ऑस्ट्रेलिया को और 2025 में डॉ. वंदना मुकेश, इंग्लैंड को दिया जाएगा। यह पुरस्कार विदेशों में हिंदी के विकास में योगदान देने वाले अप्रवासी भारतीयों को दिया जाता है।
ये भी पढ़ें-
MP News: ‘वोट चोरी’ आरोप पर नरोत्तम मिश्रा बोले-देश के सबसे बड़े झूठा नेता साबित होते जा रहे है राहुल गांधी
राष्ट्रीय फादर कामिल बुलके सम्मान 2024 में डॉ. इंदिरा गाजिएवा, रूस को और 2025 में पद्मा जोसेफिन वीरसिंघे, श्रीलंका को दिया जाएगा, जो विदेशी मूल के उन व्यक्तियों को दिया जाता है जिन्होंने हिंदी भाषा के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई हो। राष्ट्रीय गुणाकर मुले सम्मान 2024 में डॉ. राधेश्याम नापित, शहडोल को और 2025 में डॉ. सदानंद दामोदर सप्रे, भोपाल को प्रदान किया जाएगा। यह सम्मान हिंदी में वैज्ञानिक, तकनीकी लेखन तथा पाठ्य पुस्तकों के लेखन में उत्कृष्ट कार्य के लिए दिया जाता है।
ये भी पढ़ें-
Bhopal: रक्षाबंधन पर मिलावटी मिठाइयों की शिकायत बढ़ी, खराब कर सकती है सेहत, सैंपल की जांच में लग रहा समय
राष्ट्रीय हिंदी सेवा सम्मान 2024 में डॉ. के.सी. अजय कुमार, तिरुवनंतपुरम को और 2025 में डॉ. विनोद बब्बर, दिल्ली को प्रदान किया जाएगा। यह पुरस्कार हिंदी के प्रचार-प्रसार एवं साहित्य सृजन में विशेष योगदान देने वाले हिंदी के गैर-प्रादेशिक लेखकों को दिया जाता है। मध्यप्रदेश संस्कृति विभाग द्वारा यह पुरस्कार हिंदी भाषा एवं साहित्य के विकास में महत्वपूर्ण योगदान के लिए प्रतिवर्ष प्रदान किए जाते हैं।