फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP Politics: शिवराज बोले- सत्ता में आई कांग्रेस तो विरासत टैक्स लगा देगी, जनता समझे सोनिया-राहुल के असल इरादे

Fri, 26 Apr 2024 05:55 PM IST
दिनेश शर्मा अमर उजाला, न्यूज डेस्क, भोपाल

सार

पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने शुक्रवार को मीडिया से बातचीत करते हुए राहुल गांधी पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी और सेम पित्रोदा गुरु-चेले हैं। सेम राजीव गांधी के भी गुरु थे। सेम जैसे लोग कांग्रेस को विचार देते हैं। 
विज्ञापन
पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

विरासत टैक्स को लेकर देश से लेकर मध्य प्रदेश में सियासी पारा चढ़ा हुआ है। भाजपा कांग्रेस के चुनाव जीतने पर विरासत टैक्स लगाने का हिडन एजेंडा को लेकर मुद्दा बना रही है। 
विज्ञापन


पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने शुक्रवार को मीडिया से बातचीत करते हुए राहुल गांधी पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी और सेम पित्रोदा गुरु-चेले हैं। सेम राजीव गांधी के भी गुरु थे। सेम जैसे लोग कांग्रेस को विचार देते हैं। कांग्रेस यदि सत्ता में आई तो विरासत टैक्स लगा देगी। उन्होंने कहा कि भारत की संस्कृति भारत की है, यह अमेरिका की नहीं है। शिवराज बोले कि भारत की संस्कृति को कांग्रेस खत्म करना चाहती है। 

शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि विरासत टैक्स पहले था, लेकिन जनता के दबाव में कांग्रेस ने इसे समाप्त किया था। शायद राजीव गांधी जी ने शायद मां की संपत्ति उन्हें मिल जाए। इसलिए इसे हटाया हो। दूसरा यह जातिगत जनगणना अपना मिशन बताते हैं। उन्होंने कहा कि यह देश को कितने टुकड़े और समाज में बांटना चाहते हो। आर्थिक समाजिक सर्वेक्षण की बात होती है। उसके पीछे इनके खतरनाक इरादे हैं। यह देश को जातियों में बांटना चाहते है। इनके इरादे आदिवासी, दलित और ओबीसी के अधिकारों को बांट देने के है। देश की जनता इसे कभी स्वीकार नहीं करेगी। 
विज्ञापन


शिवराज ने कहा कि अब किनारा करने से काम नहीं चलेगा। मैडम सोनिया गांधी हो, राहुल बाबा हो, उनके असली इरादे क्या हैं जनता को बताएं। जातिगत जनगणना और आर्थिक सामाजिक सर्वे और आरक्षण जैसे विषयों पर वो दलित, ओबीसी और आदिवासियों के अधिकार क्यों छीनना चाहते हैं उनको जवाब देना होगा। वरना जनता उनको माफ नहीं करेंगी।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें