फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP Politics: शिवराज ने रसोई गैस का दाम किया 450, कमलनाथ बोले- अब आपका टाइम खत्म

Thu, 14 Sep 2023 10:04 AM IST
अंकिता विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल

सार

MP Politics: कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष कमलनाथ ने मध्यप्रदेश सरकार के रसोई गैस के दाम घटाने पर निशाना साधा है। 
विज्ञापन
शिवराज सिंह चौहान-कमलनाथ (फाइल फोटो) - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

महिलाओं को 450 रुपए में रसोई गैस देने के आदेश निकलते ही कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष कमलनाथ ने ट्वीट कर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को जमकर घेरा है। कमलनाथ शिवराज को घोषणा वीर बताते हुए कहा कि आपका टाइम अब खत्म हो चुका है। नाथ ने ट्वीट किया कि शिवराजजी आपने स्वीकार कर लिया है कि रसोई गैस सिलेंडर के लिए एक हजार रुपए से भी ज्यादा कीमत वसूलकर भाजपा सरकार ने जनता की मेहनत की गाढ़ी कमाई की लूट मचा रखी थी। LPG के दाम घटाकर 500 रुपए करने का वचन हमने जनता को दिया, तब आपने सरकार की इस लूट पर पर्दा डालकर सिलेंडर सस्ता करने की घोषणा की है। लेकिन जनता अब जान चुकी है कि आप केवल घोषणावीर हैं।
विज्ञापन


चुनावी दौर में आपके भाषणों में घोषणाओं की बाढ़ खुद बयां करती हैं कि आप अब तक सत्ता के नशे में चूर होकर केवल बातें ही कर रहे थे। आपका वक्त अब खत्म होने को है, अब जनता का वक्त आ रहा है। चुनाव के बाद कांग्रेस की सरकार आ रही है, जिसमें जनता को भाजपा सरकार की लूट, महंगाई और मुसीबत से मुक्ति मिलेगी।

ये है गाइडलाइन
खाद्य और नागरिक आपूर्ति विभाग की ओर से जारी गाइडलाइन में पात्रता नियम बताए गए है। इसके अनुसार प्रधानमंत्री उज्जवला योजना की गैस कनेक्शन धारक उपभोक्ता और गैर उज्जवला योजना में मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना के अंतर्गत पंजीकृत उन्हीं महिलाओं को 450 रुपए में सिलेंडर दिया जाएगा जिनके नाम पर कनेक्शन होगा। यह आदेश एक सितम्बर से प्रभावशील माना जाएगा। इसके साथ ही लाड़ली बहना योजना की पात्र महिला के खुद के नाम पर कनेक्शन होना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें