शुक्रवार को भोपाल की सड़कों पर हुआ प्रदर्शन।
- फोटो : अमर उजाला
भोपाल में हुआ जोरदार प्रदर्शन
कांग्रेस कार्यकर्ताओं में मंत्री विजयवर्गीय के विवादित बयान को लेकर जमकर आक्रोश देखने को मिला। मध्य प्रदेश की राजधानी में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को मंत्री कैलाश विजयवर्गीय के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया। इस दौरान पुलिस और कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच झूमाझटकी भी देखने को मिली। शनिवार को भी कांग्रेस महिला कार्यकर्ताओं ने जोरदार प्रदर्शन किया। कांग्रेस लगभग हर जिले में इस बयान का विरोध करने की रणनीति बनाई है।
जानें किसने क्या कहा...
बहन-भाई के पवित्र रिश्ते को किया कलंकित
महिला कांग्रेस की प्रदेश अध्यक्ष विभा पटेल ने पीसीसी में प्रेसवार्ता कर मंत्री विजयवर्गीय पर जमकर हमला बोला उन्होंने कहा कि नवरात्रि के पावन अवसर पर, जब पूरा देश मां दुर्गा की आराधना में लीन है, मां जो नारी शक्ति की प्रतीक हैं, शक्ति और सम्मान की देवी हैं। ऐसे में नगरीय विकास एवं आवास मंत्री कैलाश विजयवर्गीय का विपक्ष के शीर्ष नेतृत्व पर दिया गया शर्मनाक बयान न केवल महिलाओं का अपमान है, बल्कि बहन-भाई के पवित्र रिश्ते को कलंकित करने वाला घोर पाप है।
गंगाजल से शुद्धिकरण किया
भोपाल कांग्रेस जिला अध्यक्ष ने प्रवीण सक्सेना ने कहा कि कैलाश विजयवर्गीय ने भाई-बहन के पवित्र रिश्ते पर अनर्गल बातें की है। यह भाजपा के संस्कार और संस्कृति को उजागर करता है। कैलाश विजयवर्गीय की जीभ का हमने आज गंगाजल से शुद्धिकरण किया है। हम ईश्वर से प्रार्थना करते हैं कि उनकी जो मानसिक स्थिति बिगड़ी हुई है, वह ठीक हो जाए।
पीसीसी चीफ जीतू पटवारी ने बताया पागल
बयान की तीखी आलोचना करते हुए पीसीसी चीफ जीतू पटवारी ने कैलाश विजयवर्गीय के इस्तीफे की मांग तक कर दी। उन्होंने कहा कि कैलाश विजयवर्गीय को मुख्यमंत्री नहीं बनाया। इस वजह से वे ऐसे हो गए हैं। 70 साल के बुजुर्ग हो गए हैं। मतलब कैलाश विजयवर्गीय बूढ़े हो गए हैं। अभी मुख्यमंत्री नहीं बने तो पागल हो गए हैं। वो पगलाहट में ऐसी बातें कर रहे हैं। माता रानी उन्हें सदबुद्धि दें।
मंत्री विजय शाह समर्थन से और बढ़ा विवाद
वहीं दूसरी ओर मध्य प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री डॉ. कुंवर विजय शाह मंत्री कैलाश विजयवर्गीय के समर्थन में खड़े दिखाई दिए। उन्होंने समर्थन करते हुए कहा कि हिंदुस्तान की संस्कृति में कई चीजों को अच्छा नहीं माना जाता। हिंदुस्तानी संस्कृति को लेकर ही कैलाश जी ने सही कहा है। कहा कि मेरी सगी बहन भी हैं, तो क्या मैं सार्वजनिक रूप से चुंबन लूंगा। यह हमारी भारतीय संस्कृति की परंपरा नहीं है।
सफाई में क्या बोले मंत्री कैलाश विजयवर्गीय
तमाम हंगामे और विरोध के बीच मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने अपने बयान को स्पष्ट करते हुए सफाई पेश की। उन्होंने कहा "मैंने किसी रिश्ते की पवित्रता पर सवाल नहीं उठाया। सब रिश्ते पवित्र हैं। मैंने सिर्फ मर्यादा की बात कही। मैंने भारतीय संस्कृति और विदेशी संस्कृति को लेकर बात रखी थी।" विजयवर्गीय ने कहा कि भाई-बहन और पिता-बेटी का रिश्ता पवित्र है। उनके भाषण को पूरा सुना जाता तो विवाद ही खड़ा नहीं होता। मैं भी अपनी बहन का सिर चूमता हूं।
भाजपा में खाल में छुपे भेड़िए हैं-पूर्व मंत्री सज्जन सिंह वर्मा
पूर्व मंत्री सज्जन सिंह वर्मा ने कहा कि भाजपा में खाल में छुपे भेड़िए भाई और बहन के रिश्ते को कलंकित कर रहे हैं। वे रिश्तों का महत्व नहीं समझते हैं। उनके बयान से कांग्रेस ही नहीं बल्कि देश की महिलाएं नाराज हैं। मुझे उनका पुतला जलाने आना पड़ रहा है। यदि वे सामने होते तो महिलाएं जिंदा जला देतीं।
उपमुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा।
- फोटो : अमर उजाला
उप मुख्यमंत्री भी दे चुके विवादित बयान
ऑपरेशन सिंदूर को लेकर कई लोगों ने विवादित बयानबाजी की जिससे पार्टी की छवी धूमिल हुई। मध्य प्रदेश के डिप्टी सीएम जगदीश देवड़ा ने कहा था, 'हम प्रधानमंत्री जी को धन्यवाद देना चाहेंगे...और पूरा देश, देश की वो सेना, वो सैनिक...उनके चरणों में नतमस्तक है।' इस बयान के बाद डिप्टी सीएम ने तमाम सफाई पेश कीं, लेकिन कांग्रेस को मुद्दा मिल चुका था और विपक्ष ने इस पर जमकर हंगामा किया।
पूर्व मंत्री फग्गन सिंह कुलस्ते
- फोटो : अमर उजाला
गलत बयान सुधारने के लिए टोकते पार्टी के पदाधिकारी।
- फोटो : अमर उजाला