फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP Politics: कमलनाथ का दावा, इस बार "लाडली बहना" की 10 तारीख अब नहीं आएगी, सिर्फ चार महीने के लिए थी योजना

Mon, 25 Sep 2023 02:12 PM IST
अंकिता विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल

सार

MP Politics: प्रदेश की शिवराज सरकार की सबसे महत्वाकांक्षी योजना लाडली बहन को लेकर कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष कमलनाथ ने सवालिया निशान खड़े किए हैं। उन्होंने यह दावा किया है कि सरकार की यह योजना सिर्फ एक छल था। जनता भाजपा को जवाब देने के लिए तैयार है। 
विज्ञापन
कमलनाथ (फाइल फोटो) - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मध्यप्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष कमलनाथ ने यह दावा किया है कि इस बार लाडली बहना योजना की 10 तारीख नहीं आएगी, क्योंकि सरकार की यह योजना सिर्फ एक छलावा थी बहनों को छलने का एक तरीका था। नाथ ने सोशल मीडिया साइट एक्स पर पोस्ट कर लिखा कि बहनों, सुना है इस बार 10 तारीख नहीं आ रही है ।“10 तारीख़ आने वाली है” के नाम पर पिछले चार महीनों से जनता की कमाई के करोड़ों रुपये फूंकने के बाद, इस बार शिवराज सरकार पलटी मार रही हैं। इस बार भाजपाई सरकार के कलेंडर में 10 तारीख नहीं आ रही है। जैसे इस सरकार की ये योजना इनके लिये वोट ठगने का ज़रिया मात्र है, वैसे ही इनकी 10 तारीख़ भी छल निकली। 
विज्ञापन


खड़े किया सवाल
नाथ ने सोशल मीडिया पर लिखा कि सवाल है कि फिर क्यों चार महीना तारीख याद कराने भर के लिये जनता की मेहनत और पसीने के करोड़ों रुपये विज्ञापन में फूंक डाले शिवराज जी? सरकार के धन को तबाह कर उसका दुरुपयोग करते हुए भाजपा के प्रचार पर खर्च करने वाले नौटंकी मुख्यमंत्री और दोगली भाजपा के चाल, चरित्र और चेहरा का कुरूप चेहरा आम आदमी अच्छे से देख रहा है। जनता है तैयार, अब भाजपा पर होगा पलटवार।

ये है योजना 
सीएम लाडली बहना योजना के तहत शुरुआत में महिलाओं को महीने के 1000 हजार रुपये दिए गए। इसके बाद 25% राशि बढ़ा दी गई। यानी जो महिलाएं पहले 1000 रुपये मासिक लाभ ले रही थी। 1250 रुपये मासिक किश्त सरकार की ओर से दी गई। यह किश्त महीने की 10 तारीख को डाली जाती है। बताया जा रहा है कि सीएम इस राशि को 1500 तक कर सकते हैं। प्रदेश की करीब सवा करोड़ महिलाएं इस योजना का लाभ ले रहीं हैं। अब 21 साल से ऊपर की अविवाहित महिलाओं को भी इसमें शामिल किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें