मध्य प्रदेश में मुख्यमंत्री के नाम को लेकर सस्पेंस सोमवार को खत्म हो जाएगा। इससे पहले एमपी का सीएम कौन होगा इसको लेकर चर्चा तेज है। इस बीच मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने सोशल मीडिया पर सभी को राम-राम... की पोस्ट लिखकर सबको चौंका दिया है। इसको लेकर सियासी गलियारों में अलग-अलग मायने निकाले जा रहे हैं। इसको लेकर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने कहा कि हमारी संस्कृति में सबसे पहले हम शुरुआत ही राम राम से करते हैं। यह राम का देश है। हम सभी सुबह राम राम करते हैं। पूरा देश ही राम राम कर रहा है।
बता दें मध्य प्रदेश में विधानसभा के परिणाम आने के 6 दिन बाद भी मख्यमंत्री के नाम का एलान नहीं हआ है। भाजपा ने इस पर बिना मुख्यमंत्री के चेहरे पर चुनाव लड़ा था। साथ ही कई दिग्गजों को चुनाव मैदान में उतारा है। मध्य प्रदेश में शिवराज सिंह चौहान मुख्यमंत्री है। ऐसे में मध्य प्रदेश पर सभी की नजरे टिकी हुई है। आम जनता के साथ ही सियासली गलियारों में सिर्फ यह ही चर्चा चल रही है कि मध्य प्रदेश का सीएम कौन होगा? इस बीच मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के सोशल मीडिया पर सभी को राम-राम... लिखा। इसके राजनीतिक पंडित अलग-अलग मायने निकाले जा रहे है। कुछ लोगों का कहना है कि उनको केंद्रीय नेतृत्व से सीएम की रेस में शामिल नहीं होने के संकेत मिल गए होंगे।