फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एमपी पुलिस ट्रांसफर: पांच आईपीएस समेत आठ अधिकारियों के तबादलें, मनीष भारद्वाज जबलपुर में होंगे एएसपी

Wed, 30 Sep 2026 06:08 PM IST
Anand Pawar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल

सार

मध्यप्रदेश में पुलिस प्रशासन में फेरबदल करते हुए सरकार ने पांच आईपीएस समेत आठ अधिकारियों के तबादले किए हैं। नई पदस्थापना में मनीष भारद्वाज को जबलपुर में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक की जिम्मेदारी दी गई है।
विज्ञापन
पुलिस मुख्यालय, भोपाल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मध्यप्रदेश सरकार ने पुलिस प्रशासन में बड़ा फेरबदल करते हुए आठ अधिकारियों की पदस्थापना बदली है। गृह विभाग की ओर से जारी आदेश में पांच भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) और तीन राज्य पुलिस सेवा के अधिकारियों को नई जिम्मेदारी सौंपी गई है। मनीष भारद्वाज को सहायक पुलिस आयुक्त, कोतवाली, नगरीय इंदौर से अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, जिला जबलपुर पदस्थ किया गया है। इससे पहले भोपाल एमपी नगर एएसपी पद से हटाकर मनीष भारद्वाज को पुलिस मुख्यालय पदस्थ किया गया था। कुछ समय बाद उन्हें इंदौर भेजा गया था। अब उन्हें इंदौर से जबलपुर भेजा गया है।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- भोपाल: रिटायर्ड आईएएस अफसर राकेश अग्रवाल की गला रेतकर हत्या, दो दिन पहले रखा नौकर गायब; सीएम के सख्त निर्देश

इन आईपीएस अधिकारियों को मिली नई जिम्मेदारी
आदित्य सिंघारिया को एसडीओपी सिहोरा, जबलपुर से हटाकर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, जिला खंडवा बनाया गया है। मनस्वी शर्मा, जो एसडीओपी त्योंथर, रीवा थीं, अब अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, जिला उज्जैन की जिम्मेदारी संभालेंगी। मनीष भारद्वाज को सहायक पुलिस आयुक्त, कोतवाली, नगरीय इंदौर से अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, जिला जबलपुर पदस्थ किया गया है। विक्रम अहिरवार, नगर पुलिस अधीक्षक, नागदा, उज्जैन को अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त, जोन-3, नगरीय पुलिस भोपाल बनाया गया है। वहीं जेण्डेन लिंगजर्पा, एसडीओपी महिदपुर, उज्जैन से अब अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, जिला ग्वालियर की जिम्मेदारी संभालेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें-  मध्यप्रदेश: भोपाल में तेल से भरा टैंकर पलटा, सड़क पर बहा सोयाबीन तेल; डिब्बे लेकर पहुंचे लोग

राज्य पुलिस सेवा के तीन अधिकारियों के भी तबादले
राज्य पुलिस सेवा के अधिकारी घनश्याम मालवीय को अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, शाजापुर से हटाकर सहायक पुलिस महानिरीक्षक, पुलिस मुख्यालय भोपाल पदस्थ किया गया है। महेंद्र तारणेकर को अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, खंडवा से अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, जिला शाजापुर भेजा गया है। वहीं शालिनी दीक्षित को अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त, जोन-3, नगरीय पुलिस भोपाल से सहायक पुलिस महानिरीक्षक, पुलिस मुख्यालय भोपाल की जिम्मेदारी दी गई है।


 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें