फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mp:PCC चीफ बोले- बेटियों के लिए MP अब तालिबान से भी बदतर जगह,बेटियों के खून से रंगे हुए मिलते अखबारों के पन्ने

Sun, 13 Oct 2024 06:42 PM IST
संदीप तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल

सार

पीसीसी चीफ जीतू पटवारी ने खंडवा में हुई घटना को लेकर सरकार को घेरते हुए लिखा है कि बेटियों के लिए मध्य प्रदेश अब तालिबान से भी बदतर जगह बन गया है। पटवारी ने एक्स पर लिखा कि बेटियों के खून से रंगे हुए अखबारों के पन्ने मिलते हैं।
 
विज्ञापन
पीसीसी चीफ जीतू पटवारी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

खंडवा की घटना को लेकर पीसीसी चीफ जीतू पटवारी ने मध्य प्रदेश सरकार की कानून व्यवस्था पर सवाल खड़े किए हैं।  उन्होंने सरकार को घेरे में लेते हुए महिला सुरक्षा को लेकर सोशल मीडिया एक्स पर लिखा कि मध्य प्रदेश में अब जंगलराज सिर चढ़ कर बोल रहा है। आए दिन अखबारों के पन्ने बेटियों के खून से रंगे हुए मिलते हैं।
विज्ञापन



अपराधियों को भाजपा सरकार का संरक्षण
जीतू पटवारी ने लिखा कि खंडवा में 18 वर्ष की बेटी के साथ घिनौना अपराध होता है, और जब वह पुलिस में रिपोर्ट दर्ज कराती है, तो आरोपी के बेटे द्वारा उसे पेट्रोल डालकर जला दिया जाता है। बेटियों के लिए मध्य प्रदेश अब तालिबान से भी बदतर जगह बन गया है, जहां न तो वे सुरक्षित हैं, और अपराधियों को भाजपा सरकार का संरक्षण प्राप्त है, जिससे आए दिन बेटियों के साथ अपराधों में बढ़ोतरी हो रही है। ‘बेटी पढ़ाओ, बेटी बचाओ’ का नारा देने वाली सरकार न तो बेटियों को पढ़ा पा रही है, न ही उन्हें बचा पा रही है। आख़िर कब तक मुख्यमंत्री जी बेटियों के साथ हो रहे जघन्य अपराधों पर मौन रहेंगे?



प्रदेश में अब जंगलराज सिर चढ़ कर बोल रहा
पीसीसी चीफ जीतू पटवारी ने आगे लिखा कि मध्य प्रदेश में अब जंगलराज सिर चढ़ कर बोल रहा है। आए दिन अखबारों के पन्ने बेटियों के खून से रंगे हुए मिलते हैं। खंडवा में 18 वर्ष की बेटी के साथ घिनौना अपराध होता है, और जब वह पुलिस में रिपोर्ट दर्ज कराती है, तो आरोपी के बेटे द्वारा उसे पेट्रोल डालकर जला दिया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें