फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एमपी: दुकान के नामांतरण के लिए 5 हजार की रिश्वत मांग रहा था पटवारी, 2 हजार लेते ईओडब्ल्यू ने रंगे हाथ पकड़ा

Thu, 01 Oct 2026 07:40 PM IST
Anand Pawar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल

सार

जबलपुर में दुकान के नामांतरण के बदले पांच हजार रुपये की रिश्वत मांगने वाले पटवारी को ईओडब्ल्यू ने पकड़ लिया। टीम ने पटवारी मनोज बघेल को दो हजार रुपये लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया।
विज्ञापन
ईओडब्ल्यू - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जबलपुर में दुकान के नामांतरण के बदले पांच हजार रुपये की रिश्वत मांगना पटवारी को भारी पड़ गया। आर्थिक अपराध प्रकोष्ठ (ईओडब्ल्यू) जबलपुर की टीम ने गुरुवार को पटवारी मनोज बघेल को दो हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया। कार्रवाई कृषि उपज मंडी परिसर स्थित गायत्री मंदिर के पास की गई। जानकारी के अनुसार, कटंगी निवासी शरद विश्वकर्मा ने ईओडब्ल्यू जबलपुर में शिकायत की थी कि उनकी मां राधा विश्वकर्मा ने ग्रीन सिटी, माढ़ोताल, जबलपुर में एक दुकान खरीदी है। दुकान के नामांतरण की प्रक्रिया के लिए आधारताल तहसील में पदस्थ पटवारी मनोज बघेल द्वारा पांच हजार रुपये रिश्वत की मांग की जा रही है।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- मध्यप्रदेश: भाजपाअध्यक्ष खंडेलवाल बोले-राहुल बालाघाट में सवाल पूछने आए हैं तो कांग्रेस के शासन का हिसाब भी दें

सत्यापन में सही मिली रिश्वत की मांग
शिकायत मिलने के बाद ईओडब्ल्यू ने मामले का सत्यापन कराया। सत्यापन के दौरान पटवारी द्वारा रिश्वत मांगे जाने की पुष्टि हुई। इसके बाद ईओडब्ल्यू की टीम ने पटवारी को रंगे हाथ पकड़ने के लिए जाल बिछाया। 1 अक्टूबर 2026 को तय योजना के तहत शिकायतकर्ता दो हजार रुपये लेकर कृषि उपज मंडी, मनमोहन नगर स्थित गायत्री मंदिर पहुंचा। जैसे ही पटवारी मनोज बघेल ने शिकायतकर्ता से दो हजार रुपये लिए, EOW की टीम ने उसे रंगे हाथ पकड़ लिया। कार्रवाई के दौरान रिश्वत की रकम भी बरामद कर ली गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें-  मध्यप्रदेश: राहुल के बालाघाट दौरे पर भाजपा का पलटवार, राजेंद्र शुक्ल बोले- ‘पॉलिटिकल टूरिज्म’ करने आए

भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम में केस दर्ज
आरोपी मनोज बघेल (34) पिता कुंवर लाल बघेल, पटवारी हल्का नंबर-2, तहसील कार्यालय आधारताल, जबलपुर के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम, संशोधित 2018 की धारा 7(ए) के तहत मामला दर्ज किया गया है। EOW की टीम मामले में आगे की कार्रवाई कर रही है।
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें