फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एमपी: आर्मी डे पर भोपाल आएंगे तीनों सेनाओं के 4000 से अधिक जवान, टैंक-ड्रोन और एयर शो होंगे आकर्षण

Sat, 28 Nov 2026 09:39 AM IST
Anand Pawar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल

सार

भोपाल में 15 जनवरी को सेना दिवस पर पहली बार बड़े स्तर पर तीनों सेनाओं की मौजूदगी में आयोजन होगा। 4000 से अधिक जवानों के साथ टैंक, ड्रोन, एयर शो और नौसेना का विशेष प्रदर्शन आकर्षण का केंद्र रहेंगे।
 
विज्ञापन
भोपाल में आर्मी डे परेड की तैयारियां - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सेना दिवस के अवसर पर 15 जनवरी को भोपाल में तीनों सेनाओं के 4000 से अधिक जवान और अधिकारी पहुंचेंगे। इनमें थल सेना, वायु सेना और नौसेना के जवान शामिल होंगे। आयोजन को लेकर जिला प्रशासन ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। कार्यक्रम के दौरान तीनों सेनाएं अपनी ताकत, आधुनिक उपकरणों और विशेष कौशल का प्रदर्शन करेंगी। सेना दिवस का मुख्य आयोजन बीएचईएल क्षेत्र में होगा। इसके अलावा थल सेना, वायु सेना और नौसेना की ओर से अलग-अलग कार्यक्रम भी आयोजित किए जाएंगे। थल सेना अपने टैंकों और अन्य सैन्य उपकरणों का प्रदर्शन करेगी। वायु सेना की ओर से एयर शो आयोजित किया जाएगा। वहीं, नौसेना के जवान हेलीकॉप्टर से पानी में उतरने के अपने विशेष कौशल का प्रदर्शन करेंगे। 
विज्ञापन


ये भी पढ़ें-  एमपी: भोपाल-विदिशा के बीच 1757 करोड़ से बनेगा फोरलेन, गंजबासौदा को तीन बड़ी सड़कों की सौगात

जंबूरी मैदान में सैन्य उपकरणों की प्रदर्शनी
सेना की ओर से जंबूरी मैदान में सैन्य उपकरणों की प्रदर्शनी लगाई जाएगी। इसके अलावा टीटी नगर के दशहरा मैदान में ड्रोन का प्रदर्शन किया जाएगा। इन आयोजनों के जरिए लोगों को सेना के आधुनिक उपकरणों और तकनीक को करीब से देखने का मौका मिलेगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें-  एमपी: नितिन नवीन के वीडियो को लेकर भोपाल में सियासी घमासान, भाजपा ने पीसी शर्मा के खिलाफ की शिकायत

अगले महीने से भोपाल पहुंचने लगेंगे जवान
आयोजन की तैयारियों के लिए अगले महीने से ही तीनों सेनाओं के जवान और अधिकारी भोपाल पहुंचने लगेंगे। वरिष्ठ अधिकारी भी यहां रहकर तैयारियों की निगरानी करेंगे। जिला प्रशासन ने कार्यक्रम के लिए अलग-अलग स्तर पर व्यवस्थाएं करने की योजना बनाई है। इसके लिए अधिकारियों को जिम्मेदारियां सौंपने का काम शुरू कर दिया गया है। राज्य सरकार ने आयोजन की व्यवस्थाओं की जिम्मेदारी गृह विभाग को सौंपी है। गृह विभाग पूरे आयोजन की तैयारियों की निगरानी कर रहा है। जिला प्रशासन के साथ समन्वय बनाकर व्यवस्थाओं को अंतिम रूप दिया जाएगा।
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें