फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP News: यश घनघोरिया बने एमपी यूथ कांग्रेस के नए प्रदेश अध्यक्ष, भोपाल के अभिषेक परमार रहे दूसरे स्थान पर

Thu, 06 Nov 2025 03:30 PM IST
संदीप तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल

सार

मध्यप्रदेश युवा कांग्रेस के चुनाव परिणाम आ गए हैं। जबलपुर के विधायक लखन घनघोरिया के बेटे यश घनघोरिया ने प्रदेश अध्यक्ष पद पर बड़ी जीत दर्ज की है, जबकि भोपाल के अभिषेक परमार दूसरे स्थान पर रहे।
 
विज्ञापन
यश घनघोरिया को बधाई देते कांग्रेस नेता - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मध्यप्रदेश युवा कांग्रेस के चुनाव परिणाम घोषित कर दिए गए हैं। जबलपुर के विधायक और पूर्व मंत्री लखन घनघोरिया के बेटे यश घनघोरिया ने बड़ी जीत दर्ज करते हुए प्रदेश अध्यक्ष का पद हासिल किया है। यश को कुल 3 लाख 13 हजार 730 वोट मिले, जबकि भोपाल के अभिषेक परमार ने 2 लाख 38 हजार 780 वोट हासिल कर दूसरा स्थान प्राप्त किया। कांग्रेस प्रदेश प्रवक्ता विवेक त्रिपाठी ने बताया कि अभी आधिकारिक घोषणा होनी बाकी है केवल वोटो की गिनती की घोषणा हुई है अब जीते हुए कैंडिडेट का इंटरव्यू किया जाएगा उसके बाद आधिकारिक घोषणा की जाएगी।
विज्ञापन



15 लाख से अधिक युवाओं ने जोड़ा यूथ कांग्रेस से नाता
प्रदेश में यूथ कांग्रेस के चुनावों की घोषणा 18 अप्रैल को हुई थी, जिसके बाद सदस्यता अभियान शुरू किया गया। यह पूरी प्रक्रिया ऑनलाइन एप के माध्यम से चलाई गई, जिसमें हर नए सदस्य को 50 शुल्क देकर पंजीकरण करना था। 20 जून से 19 जुलाई तक चले इस अभियान में कुल 15,37,527 युवाओं ने सदस्यता फॉर्म भरे। इनमें से 63,153 युवाओं ने शुल्क जमा नहीं किया, जबकि 14 लाख 74 हजार 374 युवाओं ने शुल्क के साथ सदस्यता प्राप्त की।


यह भी पढ़ें-भोपाल के शिक्षा और स्वास्थ्य दोनों पर संकट, टीचर बने बीएलओ तो डेंगू नियंत्रण थमा
विज्ञापन
विज्ञापन


युवा कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष पद के उम्मीदवारों को मिले वोट

उम्मीदवार का नाम    प्राप्त वोट

यश घनघोरिया       3,13,730
अभिषेक परमार    2,38,780
देवेन्द्र सिंह दादू     27,566
शिवराज यादव     19,824
राजवीर कुडिया    11,058
जावेद पटेल        10,205
योगिता सिंह         6,401
शुभांगना राजे      6,132
अब्दुल करीम     5,966
प्रमोद सिंह         5,573
मोनिका मांडरे    5,075
स्वीटी पाटिल      4,512
नीरज पटेल       4,510
विनय पांडे        2,234
राजीव सिंह       2,014
प्रियेश चौकड़े    1,941
गीता कड़वे      1,481
आशीष चौबे    1,329



यह भी पढ़ें-कांग्रेस का संपर्क और संवाद, प्रशिक्षण शिविर के चौथे दिन अध्यक्षों ने आदिवासी अंचलों में जाना जनजीवन

महासचिव पद पर धीरेज सिंह परिहार को सबसे ज्यादा वोट
युवा कांग्रेस में प्रदेश महासचिव के लिए 55 पदों पर 182 उम्मीदवार मैदान में थे। इनमें से धीरेज सिंह परिहार ने सबसे ज्यादा 17,716 वोट हासिल कर शीर्ष स्थान पाया।

उम्मीदवार का नाम    प्राप्त वोट

धीरेज सिंह परिहार    17,716
सत्याम सिंह गुर्जर    15,201
ऋषभ मिश्रा             14,699
शिवम सिंह परिहार    13,319
गौरव परमार           12,972
प्रमोद पटेल            12,002
सक्षम गुलाटी          10,792
रोहित राजोरिया       10,435
देवांशु सिंह परिहार    9,975
दीपक ठाकुर           9,801
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें