फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP News: मध्य प्रदेश में अब एक दिन पहले नौ अप्रैल से शुरू होगी गेहूं खरीदी, तैयारी पूरी

Tue, 07 Apr 2026 07:54 PM IST
Anand Pawar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल

सार

प्रदेश में गेहूं की समर्थन मूल्य पर खरीदी अब 9 अप्रैल से शुरू होगी, जो तय तारीख से एक दिन पहले है। सरकार ने किसानों की सुविधा के लिए पूरी तैयारी करते हुए 3627 उपार्जन केंद्र बनाए हैं।
विज्ञापन
गेहूं खरीदी होगी शुरू। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रदेश में न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) पर गेहूं खरीदी अब निर्धारित तिथि से एक दिन पहले यानी 9 अप्रैल से शुरू हो रही है। मुख्यमंत्री यादव ने कहा कि समर्थन मूल्य पर गेहूं खरीदी घोषित तिथि से एक दिन पहले से आरंभ हो रही है। पहले लघु और सीमांत पंजीकृत किसानों से समर्थन मूल्य पर गेहूं लिया जाएगा, उनकी स्लॉट बुकिंग प्रारंभ हो गई है। गेहूं की खरीदी प्रारंभ करने के लिये आवश्यक बारदाने उपलब्ध है। मुख्यमंत्री ने मंत्रीगण को अपने प्रभार के जिलों में समर्थन मूल्य पर गेहूं खरीदी की व्यवस्थाओं की सतत निगरानी करने और आवश्यक समन्वय बनाए रखने के निर्देश दिए।  
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- MP News: राज्यसभा चुनाव से पहले नेता प्रतिपक्ष बोले- MP में भी हो सकती है हॉर्स ट्रेडिंग,कांग्रेस अलर्ट मोड पर
विज्ञापन


3627 उपार्जन केंद्र तैयार
राज्य सरकार ने गेहूं खरीदी के लिए पूरी तैयारी कर ली है। इस बार 19 लाख से अधिक किसानों ने पंजीयन कराया है और प्रदेशभर में 3627 उपार्जन केंद्र बनाए गए हैं। सरकार ने इस वर्ष गेहूं का समर्थन मूल्य 2,625 रुपये प्रति क्विंटल तय किया है। इसके साथ ही किसानों को 40 रुपये प्रति क्विंटल का बोनस भी दिया जाएगा। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि खरीदी केंद्रों पर सभी जरूरी व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जाएं। किसानों को पानी, छाया और अन्य सुविधाएं मिलें, ताकि उन्हें किसी तरह की परेशानी न हो और खरीदी प्रक्रिया सुचारु रूप से चले। 
विज्ञापन


ये भी पढ़ें-  कैबिनेट: भोपाल में FTRI सेंटर बनेगा, उज्जैन एयरपोर्ट के लिए 590 करोड़ स्वीकृत, मसूर की पूरी फसल खरीदेगी सरकार
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें