प्रदेश में न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) पर गेहूं खरीदी अब निर्धारित तिथि से एक दिन पहले यानी 9 अप्रैल से शुरू हो रही है। मुख्यमंत्री यादव ने कहा कि समर्थन मूल्य पर गेहूं खरीदी घोषित तिथि से एक दिन पहले से आरंभ हो रही है। पहले लघु और सीमांत पंजीकृत किसानों से समर्थन मूल्य पर गेहूं लिया जाएगा, उनकी स्लॉट बुकिंग प्रारंभ हो गई है। गेहूं की खरीदी प्रारंभ करने के लिये आवश्यक बारदाने उपलब्ध है। मुख्यमंत्री ने मंत्रीगण को अपने प्रभार के जिलों में समर्थन मूल्य पर गेहूं खरीदी की व्यवस्थाओं की सतत निगरानी करने और आवश्यक समन्वय बनाए रखने के निर्देश दिए।