मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 8 अप्रैल को ग्वालियर में विवेकानंद नीडम के समीप नवनिर्मित रेलवे ओवर ब्रिज (आरओबी) को जनता को समर्पित करेंगे। इस आरओबी के उद्घाटन के साथ ही शहरवासियों और जिले की जनता के लिए सुगम यातायात का रास्ता खुल जाएगा।
{{#eligible}}
सभी खबरें बिना रुकावट पढ़ने के लिए
अमर उजाला एप डाउनलोड करें
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ग्वालियर में विवेकानंद नीडम के समीप नवनिर्मित आरओबी (रेलवे ओवर ब्रिज) को जनता को 8 अप्रैल को समर्पित करेंगे। इसके साथ ही इस आरओबी से विधिवत आवागमन शुरू हो जाएगा। आरओबी की सुविधा जल्द से जल्द शहरवासियों सहित जिले की जनता को उपलब्ध कराने के लिए मुख्यमंत्री डॉ. यादव के निर्देश पर आरओबी पर विद्युतीकरण सहित रोशनी के लिए पोल व रेडियम लगाना, रोड फर्निशिंग एवं निर्धारित मानकों के अनुरूप सुगम यातायात के लिए शेष काम तेजी से पूरे किए जा रहे हैं।
इस आरओबी के शुरू होने पर लश्कर, कंपू, आमखो इत्यादि क्षेत्र के निवासी नाका चंद्रबदनी से विवेकानंद नीडम होते हुए कलेक्ट्रेट पहुंच सकेंगे। साथ ही आगरा-झांसी राष्ट्रीय राजमार्ग पर सीधे जा सकेंगे। इससे समय की बचत के साथ दूरी भी कम तय करनी पड़ेगी।