फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP News: विवेक पोरवाल जनसंपर्क सचिव और मनीष सिंह आयुक्त बने, राघवेंद्र सिंह को खनिज विभाग का प्रमुख सचिव बनाया

Wed, 10 May 2023 01:03 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल

सार

सामान्य प्रशासन विभाग की तरफ से तरफ से जारी आदेश में जनसंपर्क विभाग के प्रमुख सचिव और आयुक्त तथा मध्य मध्य प्रदेश माध्यम के प्रबंध संचालक  1997 बैच के आईएएस अधिकारी राघवेंद्र कुमार सिंह को प्रमुख सचिव खनिज साधन विभाग बनाया गया है।
विज्ञापन
वल्लभ भवन, भोपाल - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राज्य सरकार ने  भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) के  चार अधिकारियों के  ट्रांसफर/अतिरिक्त प्रभार संबंधी आदेश जारी किए है। 2009 बैच के आईएएस अधिकारी मनीष सिंह को जनसंपर्क आयुक्त बनाया गया है। वहीं, वर्तमान जनसंपर्क विभाग के प्रमुख सचिव और आयुक्त राघवेंद्र सिंह को खनिज विभाग का प्रमुख सचिव बनाया गया है। वहीं, मुख्यमंत्री के सचिव 2000 बैच के आईएएस अधिकारी विवेक पोरवाल को जनसंपर्क सचिव बनाया गया है। सामान्य प्रशासन विभाग की तरफ से बुधवार को आदेश जारी किए गए है। 
विज्ञापन


आदेश के अनुसार जनसंपर्क विभाग के प्रमुख सचिव और आयुक्त तथा मध्य मध्य प्रदेश माध्यम के प्रबंध संचालक  1997 बैच के आईएएस अधिकारी राघवेंद्र कुमार सिंह को प्रमुख सचिव खनिज साधन विभाग बनाया गया है। 1998 बैच के आईएएस अधिकारी निकुंज कुमार श्रीवास्तव खनिज साधन विभाग के प्रमुख सचिव के अतिरिक्त प्रभार से मुक्त होंगे। वहीं, एमपी इंडस्ट्रियल डेवलपमेंट कापोरेशन लिमिटेड के प्रबंध संचालक, मध्य प्रदेश स्टेट इंडस्ट्रियल डेवलपमेंट कार्पोरेशन लिमिटेड के प्रबंध संचालक तथा मध्य प्रदेश मेट्रो रेल कार्पोरेशन लिमिटेड के प्रबंध संचालन एवं मध्य प्रदेश शासन प्रवासी भारती विभाग के अपर सचिव 1990 बैच के आईएएस अधिकारी मनीष सिंह को जनसंपर्क आयुक्त एवं माध्यम का प्रबंध संचालक बनाया है। सिंह के पास मध्य प्रदेश मेट्रो रेल कार्पोरेशन लिमिटेड का अतिरिक्त प्रभार भी रहेगा। वहीं, मुख्यमंत्री के सचिव 2000 बैच के आईएएस अधिकारी विवेक पोरवाल को जनसंपर्क सचिव बनाया गया है।सामान्य प्रशासन विभाग की तरफ से बुधवार को आदेश जारी किए गए है। 

वहीं, पदस्थापना के लिए प्रतीक्षारत नवनीत 2001 बैच के आईएएस अधिकारी नवनीत कोठारी को प्रबंधक संचालक, एमपी इंडस्ट्रियल डेवलपमेंट कार्पोरेशन लिमिटेड तथा प्रबंधक संचालक, मध्य प्रदेश स्टेट इंडस्ट्रियल डेवलपमेंट कार्पोरेशन लिमिटेड भोपाल तथा पदेन सचिव मध्य प्रदेश शासन औद्योगिक नीति एवं निवेश प्रोत्साहन विभाग बनाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें