मंगलवार को भोपाल में हुई कैबिनेट बैठक में जनजातीय कार्य मंत्री विजय शाह नजर नहीं आए। इंदौर के राजवाड़ा पैलेस में आयोजित विशेष कैबिनेट के बाद यह लगातार दूसरी बैठक थी, जिसमें वे शामिल नहीं हुए। बैठक के दौरान उनकी सीट पर पीएचई मंत्री संपतिया उइके को बैठे देखा गया। मंत्री विजय शाह हाल ही में एक बयान को लेकर विवादों में घिरे हुए हैं। 12 मई को कर्नल सोफिया कुरैशी को लेकर दिए गए आपत्तिजनक बयान के बाद उनके खिलाफ मध्य प्रदेश हाई कोर्ट के आदेश पर एफआईआर दर्ज की गई थी।