फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP News: शिबू सोरेन के गढ़ में सेंध लगाएंगे वीडी, सभाओं के साथ संगठन और बूथ मैनेजमेंट पर करेंगे फोकस

Wed, 22 May 2024 08:08 PM IST
अरविंद कुमार न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल

सार

मध्य प्रदेश भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा को झारखंड चुनाव प्रचार की जिम्मेदारी मिली है। वीडी शर्मा शिबू सोरेन के प्रभाव वाले क्षेत्रों में जनसभाओं के साथ ही संगठन की जमावट और बूथ मैनेजमेंट पर फोकस करेंगे।
विज्ञापन
वीडी शर्मा और पीएम नरेंद्र मोदी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा को पार्टी ने झारखंड में चुनाव प्रचार का जिम्मा सौंपा है। शर्मा 24 से 30 मई तक झारखंड में जनसभाओं के साथ ही बूथ मैनेजमेंट और संगठन की जमावट पर फोकस करेंगे। मध्य प्रदेश की 29 सीटों पर चुनाव होने के बाद मध्य प्रदेश के नेताओं को अलग-अलग प्रदेशों की जिम्मेदारी मिली है। इसमें भाजपा प्रदेश अध्यक्ष को पार्टी ने झारखंड में प्रचार का दायित्व सौंपा है। 

विज्ञापन

पार्टी ने वीडी शर्मा को झारखंड के गोड्डा लोकसभा क्षेत्र और उसके आसपास के जिलों की कमान सौंपी है। शर्मा 24 मई से 30 मई तक सात दिन शिबू सोरेन के प्रभाव वाले क्षेत्र में सक्रिय रहेंगे। वे देवघर, दुमका, गोड्डा में भाजपा प्रत्याशियों के समर्थन में सभाएं कराएंगे। साथ ही बूथ मैनेजमेंट भी जमाएंगे। बता दें, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा को संगठन की जमावट में माहिर माना जाता है। वीडी शर्मा की तारीफ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी कर चुके हैं। 
मध्य प्रदेश में भाजपा की कमान मिलने के बाद से भाजपा प्रदेश में लगातार बेहतर प्रदर्शन कर रही है। सरकार के खिलाफ माहौल होने के बावजूद विधानसभा चुनाव में वीडी शर्मा के नेतृत्व में पार्टी को बड़ी जीत मिली। अब संगठन की जमावट में माहिर वीडी शर्मा झारखंड में भी अपने गोड्डा लोकसभा क्षेत्र में जमीन स्तर पर संगठन की जमावट, बूथ मैनेमेंट, पोलिंग एजेंट समेत जमीनी मुद्दों पर फोकस करेंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें