भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा
- फोटो : अमर उजाला
राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा पर प्रदेश भाजपा अध्यक्ष वीडी शर्मा ने हमला बोला। उन्होंने राहुल गांधी की यात्रा पर कहा कि ऐसे दोहरे चरित्र और देश विरोधी चरित्र के लोगों को जनता ने नकार दिया है। शर्मा ने कहा कि मध्य प्रदेश के अंदर राहुल गांधी यात्रा लेकर आए थे। 22 विधानसभा क्षेत्र में गए थे इन क्षेत्रों में कांग्रेस नेस्तनाबूद हो गई हैं। उन्होंने कहा कि मैं राघोगढ़ गया था वहां की जनता ने बताया कि हमारे साथ दिग्विजय सिंह ने छल कपट किया है। राहुल गांधी जी आज राघोगढ़ के अंदर हैं।
मध्य प्रदेश की जनता, राघोगढ़ की जनता आपसे पूछ रही है कि रामलला की प्राण प्रतिष्ठा का बहिष्कार कांग्रेस ने क्यों किया? उन्होंने राहुल से सवाल करते हुए कहा कि राम लला का आपने अपमान किया। आपके पास केवल राम का अपमान करना, भारतीय संस्कृति को नीचा दिखाना, यही आपका आधार है। इसलिए देश के अंदर आप अस्तित्व खो रहे हैं। शर्मा ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में आज लगातार आगे बढ़ रही है।