फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP News: उज्जैन-दिल्ली के बीच वंदे भारत स्लीपर ट्रेन! सीएम ने रेल मंत्री से किया आग्रह

Fri, 30 Aug 2024 10:26 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल

सार

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने बताया कि ओवरनाइट वंदे भारत स्लीपर ट्रेन शुरू होने से राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र से महाकाल की नगरी उज्जैन आने वाले तीर्थयात्रियों को महाकाल दर्शन में सुविधा होगी।
विज्ञापन
सीएम ने रेल मंत्री से की मुलाकात - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने शुक्रवार को केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री तथा रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव से मुलाकात की। मुख्यमंत्री ने रेल मंत्री से उज्जैन और दिल्ली के बीच वंदे भारत स्लीपर ट्रेन शुरू करने का अनुरोध किया। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने बताया कि ओवरनाइट वंदे भारत स्लीपर ट्रेन शुरू होने से राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र से महाकाल की नगरी उज्जैन आने वाले तीर्थयात्रियों को महाकाल दर्शन में सुविधा होगी। उन्होंने केंद्रीय मंत्री से राज्य में खनिज और उर्वरक की ढुलाई सुगम बनाने के लिए रेलवे सिडिंग्स की शीघ्र स्वीकृति देने का भी अनुरोध किया, जिस पर केंद्रीय मंत्री ने उचित कार्यवाही करने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन

 
वंदे भारत स्लीपर ट्रेन में यात्रियों को आरामदायक और आधुनिक सुविधाएं मिलेगी, जिससे लंबी यात्राओं का सफर आसानी से पूरा होगा।  वंदे भारत ट्रेन में सुरक्षा और स्वच्छता की उच्च मानक सेवाएं सुनिश्चित की जाती हैं। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें