फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP News: केंद्रीय मंत्री शिवराज की दिखी संवेदनशीलता, घायल युवक के लिए रूकवाया काफिला, अस्पताल पहुंचाया

Sun, 13 Jul 2025 06:11 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल

सार

केंद्रीय कृषि मंत्री और मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने भोपाल में कार्यक्रम में जाते समय उन्होंने सड़क हादसे में घायल युवक को देखकर अपना काफिला रुकवाया और उसे तुरंत इलाज के लिए अस्पताल भिजवाया। शिवराज की इस त्वरित मदद को देखकर लोगों ने उनकी संवेदनशीलता की सराहना की।
विज्ञापन
केंद्रीय मंत्री शिवराज ने काफिला रूकवा कर घायल को अस्पताल पहुंचाया - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

केंद्रीय कृषि मंत्री और मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने एक बार फिर अपनी संवेदनशीलता दिखाई। रविवार  को भोपाल में कार्यक्रम में जाते समय उन्होंने सड़क हादसे में घायल एक युवक को देखकर तुरंत काफिला रुकवाया और उसे इलाज के लिए अस्पताल भिजवाया। जानकारी के अनुसार केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान अवधपुरी भोपाल में आयोजित जैन समाज के कार्यक्रम में सम्मिलित होने जा रहे थे, इस दौरान चेतक ब्रिज पर भीड़ इकट्ठा देख शिवराज ने अपना काफिला रुकवाया। चेतक ब्रिज पर बाइक सवार एक महिला और पुरुष को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी थी। हादसे के बाद आसपास लोगों की भीड़ जमा हो गई थी। जब शिवराज सिंह चौहान का काफिला वहां से गुजर रहा था, तो उन्होंने भीड़ देखकर स्थिति को भांपा और तुरंत गाड़ी रुकवाई। घायल युवक के सिर में गंभीर चोट थी।
विज्ञापन


शिवराज ने अपने काफिले की एक गाड़ी को घायल को अस्पताल ले जाने के लिए दिया और साथ में एक अधिकारी को भी भेजा ताकि अस्पताल में इलाज की समुचित व्यवस्था हो सके। यही नहीं, उन्होंने नजदीकी अस्पताल के डॉक्टर से फोन पर बात भी की। पूर्व में भी शिवराज सिंह चौहान कई मौकों पर हादसों में घायलों को अस्पताल पहुंचाने और उनकी मदद करते देखे गए।  इस मानवीय पहल पर घायल के परिजनों और वहां मौजूद लोगों ने उनका आभार प्रकट किया।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें