फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP News: दो गांवों को रिस्पॉन्सिबल टूरिज्म में मिलेंगे अवॉर्ड्स, नई दिल्ली में 30 सितंबर को किया जाएगा सम्मान

Sun, 03 Sep 2023 07:48 AM IST
अंकिता विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल

सार

MP News: पन्ना के मड़ला और छिंदवाड़ा के सबरवानी को आईसीआरटी ( इंटरनेशनल सेंटर फॉर रिस्पांसिबल टूरिज्म ) द्वारा अवार्ड से नवाजा जाएगा। नई दिल्ली में 30 सितंबर को ये अवॉर्ड्स मिलेंगे।
विज्ञापन
मध्यप्रदेश के दो ग्रामों को रिस्पॉन्सिबल टूरिज्म में मिलेंगे अवॉर्ड्स - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मध्यप्रदेश ने एक बार फिर इंटरनेशनल सेंटर फॉर रिस्पॉन्सिबल टूरिज्म (आईसीआरटी) के रिस्पॉन्सिबल टूरिज्म अवॉर्ड्स 2023 में अपना परचम लहराया है। टूरिज्म बोर्ड के ग्रामीण पर्यटन परियोजना अंतर्गत दो ग्राम, पन्ना के मड़ला और छिंदवाड़ा के सबरवानी को आईसीआरटी ( इंटरनेशनल सेंटर फॉर रिस्पांसिबल टूरिज्म ) द्वारा अवार्ड से नवाजा जाएगा। प्रमुख सचिव पर्यटन और संस्कृति एवं प्रबंध संचालक टूरिज्म बोर्ड शिव शेखर शुक्ला ने हर्ष जताते हुए ग्रामीण परियोजना विकास में प्रयासरत सभी अधिकारियों और सहभागी संस्थाओं को बधाई दी है। उन्होंने आशा की कि सभी के एकजुट प्रयासों से मध्यप्रदेश को विश्व के प्रमुख पर्यटन स्थलों में अग्रणी बनाएंगे। 
विज्ञापन


प्रमुख सचिव शुक्ला ने बताया कि मड़ला का सार्थक संबंधों के लिए सर्वश्रेष्ठ और स्थानीय सोर्सिंग, शिल्प और भोजन के लिए सर्वश्रेष्ठ श्रेणी में नामांकन किया गया था। वहीं, सबरवानी का प्रकृति के लिए सर्वोत्तम - सकारात्मक पर्यटन श्रेणी में नामांकन किया गया था। आगामी 30 सितंबर को नई दिल्ली में बीएलटीएम ट्रेड शो के दौरान समारोह में सम्मानित किया जायेगा। यह अवार्ड भारतीय उप महाद्वीप क्षेत्र के लिए प्रदान किया गया है। 

रिस्पॉन्सिबल टूरिज्म अवॉर्ड्स 2023 पुरस्कारों को चार क्षेत्रों में विभाजित किया गया है। अफ्रीका, भारत, लैटिन अमेरिका और शेष विश्व। प्रत्येक क्षेत्र के विजेता को नवंबर में होने वाले वैश्विक पुरस्कारों के लिए नामित किया जाएगा। आईसीआरटी, भारत पुरस्कार के लिए छह श्रेणियां है।
विज्ञापन
विज्ञापन

1. प्लास्टिक कचरे के निपटान के लिए सर्वोत्तम
2. बेस्ट फॉर मीनिंगफुल कनेक्शन
3. स्थानीय सोर्सिंग, शिल्प और भोजन के लिए सर्वश्रेष्ठ
4. जलवायु परिवर्तन को संबोधित करना
5. विविधता और समावेशन के लिए सर्वश्रेष्ठ
6. प्रकृति-सकारात्मक पर्यटन के लिए सर्वोत्तम
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें