फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP News: भोपाल में दो दिवसीय माइनिंग कॉन्क्लेव का शुभारंभ, खनिज खोज और नई तकनीकों पर चर्चा की गई

Thu, 17 Oct 2024 09:32 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल

सार


मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की पहल पर माइनिंग क्षेत्र में पहली बार कॉन्क्लेव आयोजित हुआ। मुख्य सचिव ने कॉन्क्लेव का उद्घाटन करते हुए कहा कि मध्य प्रदेश देश में तेजी से विकसित हो रहे राज्यों में अग्रणी है।
विज्ञापन
मुख्य सचिव अनुराग जैन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भोपाल के कुशाभाऊ ठाकरे अंतर्राष्ट्रीय कन्वेंशन सेंटर में गुरुवार को दो दिवसीय माइनिंग कॉन्क्लेव का शुभारंभ मुख्य सचिव अनुराग जैन द्वारा किया गया। इस कॉन्क्लेव का आयोजन मध्य प्रदेश की औद्योगिक विकास यात्रा को आगे बढ़ाने और खनिज संसाधनों में निवेश को बढ़ावा देने के उद्देश्य से किया गया है। यह पहली बार है कि प्रदेश में माइनिंग के क्षेत्र में विशेष कॉन्क्लेव आयोजित किया गया है, जो खनिज क्षेत्र में निवेशकों को आकर्षित करने और नई संभावनाओं पर चर्चा करने के लिए एक प्रमुख मंच प्रदान करता है। मुख्य सचिव ने कॉन्क्लेव का उद्घाटन करते हुए कहा कि मध्य प्रदेश देश में तेजी से विकसित हो रहे राज्यों में अग्रणी है। प्रदेश की खनिज संपदा अपार है, जिसमें मैंगनीज, कॉपर, रॉक फॉस्फेट, चूना पत्थर और कोयला जैसे खनिज प्रमुख हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश मिनरल रिसोर्सेस में नंबर वन है और यहां पर निवेशकों को हर संभव सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है। उन्होंने यह भी बताया कि प्रदेश में खनिज संसाधनों की प्रचुरता के साथ-साथ जल, कोयला और बिजली जैसी सुविधाओं का भरपूर भंडार है, जिससे उद्योगपतियों को निवेश के लिए बेहतरीन माहौल मिलता है। इस अवसर पर उन्होंने प्रदेश की खनिज संपदा पर आधारित आकर्षक प्रदर्शनी का उद्घाटन भी किया। माइनिंग कॉन्क्लेव के पहले दिन तकनीकी सत्र का आयोजन किया गया, जिसमें खनिज खोज और नई तकनीकों के उपयोग पर चर्चा की गई। विशेषज्ञों ने माइनिंग सुरक्षा, स्मार्ट प्रौद्योगिकी, आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस और ड्रोन जैसी अत्याधुनिक तकनीकों पर प्रेजेंटेशन दिए।

विज्ञापन


माइनिंग के क्षेत्र में मध्य प्रदेश को मिलेगी नई दिशा
मुख्य सचिव अनुराग जैन ने बताया कि मध्य प्रदेश में निवेशकों को सिंगल विंडो सिस्टम के तहत सभी अनुमतियां और सुविधाएं दी जाती हैं। इस कॉन्क्लेव के माध्यम से प्रदेश को खनिज क्षेत्र में नए निवेशकों को आकर्षित करने का अवसर मिलेगा, जिससे प्रदेश की विकास यात्रा में तेजी आएगी। प्रमुख सचिव, औद्योगिक नीति एवं निवेश राघवेंद्र कुमार सिंह ने अपने प्रेजेंटेशन में मध्य प्रदेश की विशेषताओं पर प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि प्रदेश कृषि के क्षेत्र में अग्रणी है और यहां की वन संपदा भरपूर है। उन्होंने कहा कि मध्य प्रदेश औद्योगिक निवेश के लिए अत्यधिक संभावनाओं वाला राज्य है और निवेशकों के लिए सभी प्रकार की सुविधाएं यहां आसानी से उपलब्ध कराई जा रही हैं।

खनिज क्षेत्र में नई तकनीक का उपयोग
प्रमुख सचिव, खनिज संसाधन संजय कुमार शुक्ला ने कहा कि प्रदेश में खनिज संसाधनों का अपार भंडार है और माइनिंग के क्षेत्र में आधुनिक तकनीकों का उपयोग किया जा रहा है। पर्यावरण संरक्षण पर ध्यान रखते हुए खनन कार्य किया जा रहा है। उन्होंने माइनिंग कॉन्क्लेव में भाग लेने वाले एक्सपर्ट से अपनी जानकारी साझा करने की अपील की।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रदेश में निवेश के प्रमुख आकर्षण
आगामी 200 वर्ष के लिए कोयला का रिजर्व भंडार
सरप्लस बिजली और पानी की उपलब्धता
बेहतर सड़कों का जाल
ईज ऑफ डूईंग बिजनेस में अग्रणी
श्रम कानून इंडस्ट्रीज फ्रेंडली
प्राकृतिक संसाधनों की प्रचुरता
निवेशकों के लिए सिंगल विंडो सिस्टम
ट्रांसपेरेंट ऑक्शन रिजीम
माइनिंग कॉन्क्लेव में तकनीकी सत्र


 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें