फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP News: 12 आईएफएस अधिकारियों के किए तबादले, सागर, टीकमगढ़ के डीएफओ, देवास के वनसंरक्षक बदले गए

Wed, 12 Apr 2023 12:08 AM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल

सार

राज्य सरकार ने 12 आईएफएस अधिकारियों के ट्रांसफर आदेश जारी किए है। इसमें सागर, टीकमगढ़ के डीएफओ, देवास के वनसंरक्षक को बदला गया है। 
विज्ञापन
वल्लभ भवन- भोपाल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राज्य सरकार ने मंगलवार देर शाम भारतीय वन सेवा (आईएफएस) के 12 अधिकारियों के तबादले कर दिए हैं। तबादलों में देवास के वन संरक्षक के साथ सागर और टीकमगढ़ के वन मंडलाधिकारियों कोबदल दिया गया है। वन संरक्षक कार्य योजना बालाघाट अरविंद प्रताप सिंह सेंगर को वन संरक्षक बालाघाट वृत्त पदस्थ किया है।
विज्ञापन


आदेश के तहत देवास के वन संरक्षक पीएन मिश्रा को वन बल प्रमुख कार्यालय में पदस्थ किया गया है। नवीन गर्ग को डीएफओ दक्षिण सागर से प्रतिनियुक्ति पर उप वन संरक्षक ईको टूरिज्म बोर्ड भोपाल, महेंद्र प्रताप सिंह को डीएफओ टीकमगड़ से डीएफओ दक्षिण सागर, थिरुकराल आर को प्रशिक्षु उप वमंडल अधिकारी मानपुर बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व उमरिया से डीएफओ टीकमगढ़ पदस्थ किया है। एसीएफ (सहायक वन सरंक्षक) स्तर के अधिकारियों में सुंदरदास सोनवानी, उप वन मंडल अधिकारी बैढऩ सिंगरौली से अधीक्षक- पनपथा बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व उमरिया, संदेश माहेश्वरी एसीएफ सतपुड़ा टाइगर रिजर्व सोहागपुर नर्मदापुरम को एसीएफ इको टूरिज्म बोर्ड, अंकित जामोद उप वन मंडल अधिकारी शाजापुर को एसीएफ सतपुड़ा टाइगर रिजर्व, जाम सिंह मुवेल उप वन मंडल अधिकारी बड़वानी को उप वन मंडल अधिकारी शाजापुर, अनादि बुधोलिया उप वन मंडल अधिकारी सारणी बैतूल को उप वन मंडल अधिकारी सिलवानी छिंदवाड़ा पदस्थ किया गया है।

इसके साथ ही राजेश मंडावलिया अधीक्षक खिवनी अभयारण्य देवास वनमंडल को अधीक्षक गांधीसागर अभयारण्य मंदसौर और विकास माहोरे, अधीक्षक गांधीसागर अभयारण्य को अधीक्षक खिवनी अभयारण्य देवास पदस्थ किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें