फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP News: आज 500 नए वोटरों को BJP की सदस्यता दिलाएंगे वीडी शर्मा-केंद्रीय मंत्री तोमर, सभी 230 सीटों पर अभियान

Fri, 25 Aug 2023 12:11 AM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल

सार

शुक्रवार को भोपाल के कुशाभाऊ ठाकरे सभागार में भाजपा प्रदेश चुनाव प्रबंधन समिति के संयोजक नरेंद्र सिंह तोमर और प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा 500 नवमतदाताओं को भाजपा की सदस्यता दिलाएंगे। 
विज्ञापन
a
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारतीय जनता पार्टी में प्रदेशव्यापी सदस्यता अभियान चलाया जा रहा है। ग्वालियर में 20 अगस्त को हुई भाजपा की वृहद प्रदेश कार्य समति की बैठक में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने मिस्ड कॉल से भाजपा की सदस्यता का शुभारंभ किया था। मिस्ड कॉल के लिए एक मोबाइल नंबर भी जारी किया था। अभियान के तहत प्रदेश के सभी 230 विधानसभा क्षेत्रों में पार्टी सदस्यता दिला रही है। 
विज्ञापन


नव मतदाताओं को पार्टी से जोडऩे के लिए विशेष प्रयास किए जा रहे हैं। इसी कड़ी में शुक्रवार को भोपाल के कुशाभाऊ ठाकरे सभागार में भाजपा प्रदेश चुनाव प्रबंधन समिति के संयोजक नरेंद्र सिंह तोमर और प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा 500 नवमतदाताओं को भाजपा की सदस्यता दिलाएंगे। भोपाल जिले के इन 500 नवमतदाताओं को दोपहर तीन बजे पार्टी की सदस्यता दिलाई जाएगी। कार्यक्रम में प्रदेश मंत्री रजनीश अग्रवाल, भाजयुमो के प्रदेश अध्यक्ष वैभव पवार, पार्टी के जिलाध्यक्ष सुमित पचौरी उपस्थित रहेंगे। 

उधर गुरुवार को ही केन्द्रीय मंत्री व प्रदेश चुनाव प्रबंधन समिति के प्रदेश संयोजक नरेंद्रसिंह तोमर, केंद्रीय मंत्री व सह चुनाव प्रभारी अश्विनी वैष्णव, प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा एवं प्रदेश संगठन महामंत्री हितानंद की मौजूदगी में समक्ष गुरुवार को पूर्व इंटरटेनमेंट प्रोग्रामिंग हेड क्षमा त्रिपाठी ने पार्टी की सदस्यता ग्रहण की।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें