सीएम ने शहीदों के परिजनों के साथ लगाया पौधा
- फोटो : अमर उजाला
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के साथ गुरुवार को भगत सिंह, राजगुरु, सुखदेव और कारगिल में शहीद मनोज पांडे, विक्रम बत्रा के परिजनों ने शौर्य स्मारक में पौध रोपण किया। इस अवसर पर शहीदों के परिजनों ने भोपाल में भारत द्वार निर्माण की मांग की।
क्रांतिकारी स्वर्गीय सुखदेव जी के भाई के पोते हरियाणा सोनीपत निवासी अनुज थापर ने कहा कि इंडिया गेट की तर्ज पर भोपाल में भारत द्वार बनाना चाहिए। मध्य प्रदेश से भी बड़े बड़े क्रांतिकारी निकले हैं। मध्य में भारत द्वार बनने से साउथ से आने वाले लोगों को भी पास होगा। उन्होंने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के सामने इच्छा जाहिर की।
वहीं, परमवीर वक्र से विभूषित शहीद विक्रम बत्रा के पिता गिरधारी लाल बत्रा ने कहा कि शहीदी दिवस पर आजादी के पूर्व और बाद दोनों ही शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। देश के लिए भरी जवानी में अपनी जान देने से बड़ा कोई बलिदान नहीं हो सकता। कोई भी देश अपने शहीदों को याद किए बिना सर्वाइव नहीं कर सकता।
इस अवसर पर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि मैं अमर शहीदों का चारण, उनके यश गाया करता हूं। जो कर्ज राष्ट्र ने खाया है। मैँ उसे चुकाया करता हूं। आज ही के दिन शहीद-ए-आजम सरदा भगत सिंह जी, सुखदेव जी, राजगुरू जी हंसते-हंसते फांसी के फंदे पर चढ़कर शहीद हो गए। मैं उनके चरणों में श्रद्धा के सुमन अर्पित करता हूं।