फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP News: नहीं बढ़ रही लाड़ली बहनों की राशि, कांग्रेस ने की CM से तीन हजार की मांग, बोले-झूठ के दम पर जीती BJP

Wed, 12 Jun 2024 07:57 PM IST
दिनेश शर्मा अमर उजाला, न्यूज डेस्क, भोपाल

सार

मध्य प्रदेश में शुरू की गई लाड़ली बहन योजना की राशि लंबे समय से नहीं बढ़ी है। इसको लेकर पीसीसी चीफ जीतू पटवारी ने सीएम से मांग की है कि राशि तीन हजार किया जाए।
विज्ञापन
जीतू पटवारी, पीसीसी चीफ - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा शुरू की गई लाड़ली बहना योजना की राशि लंबे समय से नहीं बढ़ने के चलते पीसीसी चीफ जीतू पटवारी ने सीएम मोहन से मांग की है। उन्होंने कहा कि लाड़ली बहनों के खाते में जल्द से जल्द बढ़ी हुई राशि डाली जाए। इसी के साथ उन्होंने किसानों के हित में  गेहूं और धान के समर्थन मूल्य में वृद्धि करने की भी मांग की। 
विज्ञापन


छह महीने बाद भी सरकार बोल रही झूठ
मध्य प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष जीतू पटवारी ने एक्स पर लिखा है कि मुख्यमंत्री जी आप वीडियो जारी करके लाडली बहनों पर जो उपकार कर रहे हैं, उसका कोई मतलब नहीं है, क्योंकि वोट झपटने के लिए चुनाव में जो अपने वादा किया वो अभी तक अधूरा है। बीजेपी का भरोसा, शिवराज का साथ, मोदी की गारंटी जैसे कई चुनावी नारे लगाकर बहनों को इस भ्रम में रखा गया कि सत्ता मिलते ही उन्हें तीन हजार प्रतिमाह दिया जाएगा। जीतू पटवारी ने आगे कहा कि आपकी सरकार छह माह बाद भी सिर्फ झूठ ही बोल रही है और वादे को पूरा करने से बच रही है। मध्य प्रदेश की लाखों लाड़ली बहनों का यह अपमान क्यों किया जा रहा है?  बिलकुल भी सही नहीं है। 

बहनों को दी जा रही राशि अहसान नहीं उनका अधिकार है
पटवारी ने आगे लिखा कि आप जो राशि दे रहे हैं वह अहसान नहीं, लाड़ली बहनों का अधिकार है, क्योंकि इसी झूठ के दम पर ही भाजपा ने अपनी लुटी हुई सत्ता को बचाया था। बेहतर यही होगा कि लाड़ली बहनों को तत्काल 3000 प्रतिमाह की राशि का भुगतान शुरू किया जाए और पिछले 6 महीने का बकाया भी उनके खातों में जमा किया जाए।
विज्ञापन


शिवराज सिंह चौहान ने 2023 में शुरू हुई थी योजना
गौरतलब है कि लाड़ली बहना योजना की शुरुआत 2023 में तत्कालीन मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने की थी। इस योजना के तहत हर महीने लाड़ली बहनों  खाते में पहले 1000 रुपये राशि डाली जाती थी। इसे बढाकर 1250 रुपये की गई, इसके बाद राशि को बढ़ाकर 3000 रुपये देने का एलान किया गया था। लेकिन फिलहाल सीएम मोहन यादव ने इसे लेकर कोई संकेत नहीं दिया है। वहीं कांग्रेस बार-बार इसे लेकर सवाल खड़े कर रही है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें