फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP News: शिक्षकों ने भाजपा ली सदस्यता ली, वीडी बोले- आपके पास समाज को सही दिशा दिखाने की शक्ति है

Thu, 05 Sep 2024 06:54 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल

सार

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने शिक्षकों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि संगठन पर्व केवल संख्या बढ़ाने या सत्ता प्राप्ति के लिए नहीं है, बल्कि यह देश के भविष्य को संवारने के लिए है। उन्होंने कहा कि शिक्षकों की समाज में अहम भूमिका की सराहना की 
विज्ञापन
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रदेश अध्यक्ष और खजुराहो सांसद विष्णुदत्त शर्मा ने शिक्षक दिवस के अवसर पर प्रदेश कार्यालय में आयोजित एक कार्यक्रम में शिक्षकों और प्राध्यापकों को पार्टी की सदस्यता ग्रहण करने पर सम्मानित किया। शर्मा ने शिक्षकों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि संगठन पर्व केवल संख्या बढ़ाने या सत्ता प्राप्ति के लिए नहीं है, बल्कि यह देश के भविष्य को संवारने के लिए है। उन्होंने कहा कि शिक्षकों की समाज में अहम भूमिका की सराहना की और कहा कि जनता का शिक्षकों पर गहरा विश्वास है। शर्मा ने कहा कि शिक्षकों के पास समाज को सही दिशा दिखाने की शक्ति है, और लोग उनके विचारों पर अधिक भरोसा करते हैं। उन्होंने कहा कि 2047 में भारत का नेतृत्व नई पीढ़ी करेगी और इसके लिए हर क्षेत्र में नेतृत्व की जरूरत होगी। राजनीति ही एकमात्र रास्ता नहीं है। शर्मा ने शिक्षकों से अपेक्षा की कि वे युवाओं को सही दिशा में मार्गदर्शन देंगे।
विज्ञापन


जातिगत जनगणना पर कांग्रेस को घेरा
इस अवसर पर वीडी शर्मा ने जातिगत जनगणना के मुद्दे पर कांग्रेस पर जमकर हमला बोला। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस डिवाइड एंड रूल की नीति पर चलती है, जो अंग्रेजों के खून से आई है। शर्मा ने जातीय जनगणना को समाज के लिए जरूरी बताया, लेकिन कांग्रेस पर इसे राजनीतिक फायदे के लिए इस्तेमाल करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस समाज में भेदभाव और विभाजन के मुद्दे उठाकर लाभ लेना चाहती है।
विज्ञापन



 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें