फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP News:  ताज ग्रुप इंदौर और उज्जैन में बनाएगा लक्जरी होटल, आईएचसीएल करेगी 1,900 करोड़ का निवेश

Tue, 04 Mar 2025 05:48 AM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, भोपाल, मध्य प्रदेश

सार

इंडियन होटल्स कंपनी लिमिटेड (आईएचसीएल) ग्रुप मध्य प्रदेश में अगले तीन वर्षों में होटल उद्योग में कुल 1,900 करोड़ रुपये का निवेश करने की योजना बना रहा है। कंपनी ने प्रदेश में पांच नए लग्जरी होटल बनाने का प्रस्ताव दिया है, जो 2028 के सिंहस्थ महाकुंभ से पहले तैयार हो जाएंगे।
विज्ञापन
होटल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इंडियन होटल्स कंपनी लिमिटेड (आईएचसीएल) ग्रुप मध्य प्रदेश में अगले तीन वर्षों में होटल उद्योग में कुल 1,900 करोड़ का निवेश करने की योजना बना रहा है। इस संबंध में कंपनी के कार्यकारी उपाध्यक्ष रोहित खोसला ने पांच नए लग्जरी होटल बनाने का प्रस्ताव दिया है। यह होटल सिंहस्थ महाकुंभ 2028 के पहले शुरू हो जाएंगे, जिससे श्रद्धालुओं को सुविधाएं मिल सकेंगी। आईएचसीएल, ताज होटल्स ग्रुप के तहत काम करता है। इंदौर में दो प्रमुख होटल ताज और विवांता के निर्माण पर 900 करोड़ का निवेश करेगा। इन दोनों होटलों के साथ ही कंपनी ग्वालियर और पेंच टाइगर रिजर्व जैसे प्रमुख पर्यटन स्थलों पर भी नए होटल स्थापित करेगी। इन सभी होटलों में कुल मिलाकर 2,000 से ज्यादा लोगों को रोजगार मिलेगा। ये होटल 2028 से पहले तैयार हो जाएंगे, ताकि सिंहस्थ महाकुंभ के दौरान श्रद्धालुओं को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराई जा सकें। ग्वालियर में आईएचसीएल एक विरासत होटल भी बना रहा है, जिसे एक पुरानी हवेली के रूप में पुनर्निर्मित किया जाएगा, जिसमें आधुनिक सुविधाओं का समावेश होगा, ताकि पर्यटकों को भव्यता और आराम दोनों का अनुभव हो।
विज्ञापन


यहां मिल रहा अच्छा रिस्पांस 
भोपाल में ताज लेकफ्रंट होटल और इंदौर में वॉव WOW और जिंजर होटल पहले से ही हैं, जो पर्यटकों और व्यापारिक यात्रियों के लिए प्रमुख विकल्प हैं। इसके अलावा, कंपनी ने पन्ना, पेंच और कान्हा टाइगर रिजर्व में कई रिसॉर्ट्स भी स्थापित किए हैं, जो हमेशा पूरी तरह से भरे रहते हैं। इन सुविधाओं को देखते हुए कंपनी ने पेंच में 105 कमरे वाले गेटवे होटल का निर्माण प्रस्तावित किया है। राज्य सरकार ने कंपनी से यह जानकारी मांगी है कि क्या इनके पास पेंच में होटल के लिए जमीन है, या राज्य सरकार को इसे उपलब्ध कराना होगा। पेंच टाइगर रिजर्व में पर्यटन विभाग की जमीन है, जिसे होटल और रिसॉर्ट्स के निर्माण के लिए आरक्षित किया गया है।
विज्ञापन


आईएचसीएल द्वारा प्रस्तावित होटल्स और उनके पूरा होने का समय 
इंदौर - ताज – 700 करोड़, 300 कमरे - 2028 तक शुरू होगा। 
इंदौर - विवांता –  333 करोड़, 370 कमरे - 2026-2027 तक। 
उज्जैन - विवांता –  117 करोड़, 130 कमरे - 2027 तक शुरू होगा। 
ग्वालियर - गेटवे – 167 करोड़, 186 कमरे- 2027 तक शुरू होगा। 
पेंच - गेटवे – 95 करोड़, 105 कमरे - 2027 तक शुरू होगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें