फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP News: पीएम के वर्चुअल संबोधन का राज्य स्तरीय कार्यक्रम लाल परेड मैदान में, ट्रैफिक डायवर्ट

Wed, 28 Feb 2024 10:36 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल

सार

राज्य स्तरीय समारोह लाल परेड मैदान में आयोजित किया गया है, जहां मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव समारोह में शामिल होंगे। समारोह को दोपहर तीन बजे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वर्चुअल संबोधित करेंगे। इसे देखते हुए लाल परेड मैदान के आसपास का यातायात दोपहर एक बजे से परिवर्तित रहेगा।
विज्ञापन
भोपाल में कल परिवर्तित रहेगा यातायात - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गुरुवार को प्रदेश में बड़े स्तर पर भूमिपूजन कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। राज्य स्तरीय समारोह लाल परेड मैदान में आयोजित किया गया है, जहां मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव समारोह में शामिल होंगे। समारोह को दोपहर तीन बजे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वर्चुअल संबोधित करेंगे। इसे देखते हुए लाल परेड मैदान के आसपास का यातायात दोपहर एक बजे से परिवर्तित रहेगा। लाल परेड मैदान में आयोजन के चलते आसपास के मार्ग परिवर्तित रहेंगे। यातायात पुलिस के अनुसार समारोह में विदिशा, रायसेन, सागर, दमोह, जिले से आने वाली बसें वाया पटेल नगर, पिपलानी चैराहा, प्रभात चौराहा सुभाष रेलवे ओवर ब्रिज, डीबी मॉल से दाहिने मुड़कर लालपरेड ग्राउंड के पीछे स्थित आईटीआई मैदान/जेल मुख्यालय परिसर में पार्किंग करेंगे। सीहोर एवं राजगढ़, गुना, अशोक नगर जिले से आने वाली बसें लालघाटी चौराहा, वीआईपी रोड, रेतघाट, पॉलिटेक्निक कॉलेज चौराहा, गांधीपार्क, राजभवन के सामने से एमव्हीएम मैदान में पार्क होंगी।
विज्ञापन


एमएलए रेस्ट हाउस के पास पार्किंग
होशंगाबाद, हरदा, बैतूल से आने वाली बसें वाया ग्यारह मील, आरआरएल तिराहा, सावरकर सेतु, प्रदेश भाजपा कार्यालय, अर्जुन नगर चौराहा, 1250 चौराहा, लिंक रोड नंबर 01, अंकुर स्कूल तिराहा होकर एम.एल.ए रेस्ट हाउस परिसर में पार्किंग होंगी। वहीं इंदौर, धार, उज्जैन, देवास, शाजापुर से आने वाली बसें लालघाटी चौराहा, व्हीआईपी रोड़, रेतघाट, पॉलिटेक्निक कॉलेज चौराहा होकर रविन्द्र भवन परिसर में पार्क होंगी।

भोपाल जिले के वाहन यहां पार्क होंगे
भोपाल जिले के अनुभाग बैरसिया, हुजूर, स्थानीय शहर से आने वाली समस्त बस वाहन लाभार्थियों को रोशनपुरा पर उतारकर अटल पथ मार्ग पर पार्क होंगे। कार्यक्रम में सम्मिलित होने वाले जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों के चार पहिया वाहनों की पार्किंग लाल परेड मैदान बैंड स्कूल परिसर, आम बगिया में पार्किंग होगी। दो पहिया वाहनों की पार्किंग लाल परेड मैदान में हॉर्स राइडिंग परिसर में होगी। रोशनपुरा चौराहा से गांधी पार्क, लालपरेड मैदान की ओर, डीबी मॉल तिराहे से जेल रोड, लालपरेड मैदान की ओर, लिली चौराहा से जहांगीराबाद, लाल परेड मैदान की ओर मार्ग पर यातायात दबाव रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें