फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP News: नरेंद्र प्रताप सिंह प्रदेश के नए उप-लोकायुक्त नियुक्त,हाल ही में प्रमुख सचिव पद से हुए थे रिटायर

Wed, 03 Sep 2025 11:09 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल

सार

मध्य प्रदेश के राज्यपाल मंगू भाई पटेल ने वरिष्ठ अधिकारी नरेंद्र प्रताप सिंह को प्रदेश का नया उप-लोकायुक्त नियुक्त किया है। हाल ही में प्रमुख सचिव (विधि) पद से सेवानिवृत्त हुए सिंह अब भ्रष्टाचार निरोधक उपायों की निगरानी की जिम्मेदारी संभालेंगे।
विज्ञापन
नरेंद्र प्रताप सिंह बने उप लोकायुक्त - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राज्यपाल मंगू भाई पटेल ने नरेंद्र प्रताप सिंह को मध्य प्रदेश का उप-लोकायुक्त नियुक्त किया है। राज्यपाल की ओर से दी गई नियुक्ति के तहत, वे उप-लोकायुक्त अधिनियम की धारा 3 के अंतर्गत अपने दायित्वों का पालन करेंगे। राज्य शासन ने उनकी नियुक्ति को लेकर अधिसूचना जारी कर दी है। नरेंद्र प्रताप सिंह हाल ही में 31 अगस्त को प्रमुख सचिव (विधि) के पद से सेवानिवृत्त हुए थे। उनके कार्यकाल और अनुभव को देखते हुए उन्हें राज्य में भ्रष्टाचार निरोधक उपायों को प्रभावी ढंग से लागू करने का जिम्मा सौंपा गया है।  
विज्ञापन


ये भी पढ़ें-  MP News: प्रियंक कानूनगो के घर पहुंचा शारिक मछली का गुर्गा, प्रलोभन देकर बोला– छोड़ दीजिए, पुलिस को दी शिकायत
विज्ञापन


बता दें नरेंद्र प्रताप सिंह उच्च न्यायिक सेवा के अधिकारी हैं। 2024 में इंदौर में परिवार न्यायालय के प्रमुख न्यायाधीश के पद से उनको राज्य सरकार ने विधि विभाग का प्रमुख सचिव बनाया था। 
विज्ञापन


ये भी पढ़ें-  MP News: खाद वितरण में अव्यवस्था पर कलेक्टर होंगे जिम्मेदार, सीएम बोले-किसानों को हर स्थिति में मिलेगी मदद
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें