फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP News: राज्य स्तरीय शिखर खेल पुरस्कारों का एलान,12 विक्रम,11 एकलव्य,3 विश्वामित्र अवॉर्डी के नाम घोषित

Thu, 03 Apr 2025 10:28 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल

सार

मध्य प्रदेश सरकार ने वर्ष 2023 के राज्य स्तरीय शिखर खेल पुरस्कारों की घोषणा की। इसमें 12 विक्रम, 11 एकलव्य, 3 विश्वामित्र और एक लाइफटाइम अचीवमेंट पुरस्कार घोषित किए गए। 
विज्ञापन
मंत्री विश्वास सारंग - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मध्य प्रदेश सरकार ने राज्य स्तरीय शिखर खेल पुरस्कार वर्ष 2023 की घोषणा की है। राज्य स्तरीय शिखर खेल पुरस्कार में 12 विक्रम, 11 एकलव्य, 3 विश्वामित्र और 1 लाइफटाइम अचीवमेंट पुरस्कार शामिल हैं। प्रदेश के खेल मंत्री विश्वास सारंग ने सोशल मीडिया पर पुरस्कार को लेकर जानकारी दी। उन्होंने लिखा कि मध्यप्रदेश शासन द्वारा वर्ष 2023 के राज्य स्तरीय शिखर खेल पुरस्कार-विक्रम पुरस्कार, एकलव्य, विश्वामित्र पुरस्कार, स्व. प्रभाष जोशी पुरस्कार एवं लाइफटाइम अचीवमेंट पुरस्कार से सम्मानित सभी खिलाड़ियों, प्रशिक्षकों एवं खेल हस्तियों को हार्दिक बधाई। बता दें खेल और युवा कल्याण विभाग द्वारा प्रदेश के खिलाड़ियों प्रशिक्षकों एवं खेल से जुड़ी हस्तियों को खेलों में किए गए उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए राज्य स्तरीय विक्रम, एकलव्य, विश्वामित्र एवं लाइफ टाइम एचीवमेंट पुरस्कारों से सम्मानित किया जाता है। 
विज्ञापन


एकलव्य पुरस्कार-2023
व्यक्तिगत खेल - ओलंपिक, एशियन गेम्स एवं राष्ट्रीय खेलों में खेले जाने वाले खेल - 9 पुरस्कार
1- रितुराज बुंदेला पिता लक्ष्मण सिंह बुंदेला शूटिंग टीकमगढ़
2- भूमि बघेल पिता विजय कुमार क्याकिंग-केनोइंग महेश्वर
3- कृष्णा मिश्रा पिता राकेश मिश्रा स्क्वैश इंदौर
4- पूजा दांगी पिता कैलाश दांगी फेंसिंग राजगढ़
5- प्रभाकर सिंह राजावत पिता दीवान सिंह राजावत रोइंग ग्वालियर
6- नेहा ठाकुर पिता मुकेश कुमार ठाकुर सेलिंग देवास
7- प्रखर जोशी पिता कैलाश जोशी तैराकी इंदौर
8 -अर्जुन वास्कले पिता नेमा वास्कले एथलेटिक्स खरगोन
9- प्रियांशी प्रजापत पिता मुकेश प्रजापत कुश्ती उज्जैन
दलीय खेल-ओलंपिक/एशियन गेम्स एवं राष्ट्रीय खेल में खेले जाने वाले खेल-03 पुरस्कार में से 1
10- अंकित पाल पिता संतोष पाल हॉकी ग्वालियर
ओलंपिक/एशियन गेम्स एवं राष्ट्रीय खेल में नहीं खेले जाने वाले अन्य खेल-1 पुरस्कार
11 गौरव पचौरी पिता सुरेश पचौरी पावर लिफ्टिंग मुरैना

विक्रम पुरस्कार-2023
व्यक्तिगत खेल-ओलंपिक, एशियन गेम्स एवं राष्ट्रीय खेलों में खेले जाने वाले खेल-6 पुरस्कार
1 ऐश्वर्य प्रताप सिंह तोमर पिता वीर बहादुर सिंह तोमर शूटिंग खरगोन
2- जाहन्वी श्रीवास्तव श्री राजेश श्रीवास्तव क्याकिंग-केनोइंग भोपाल
3- रागिनी मार्कों पिता मान सिंह मार्कों तींरदाजी जबलपुर
4- शिवानी पवार पिता नंदलाल पवार कुश्ती छिंदवाड़ा
5- श्रृति यादव पिता वीरेन्द्र कुमार यादव बॉक्सिंग भोपाल
6-  यामिनी मौर्य पिता हरिओम मौर्य जूडो सागर
दलीय खेल-ओलम्पिक, एशियन गेम्स एवं राष्ट्रीय खेलों में खेले जाने वाले खेल-03 पुरस्कार
7- सचिन भार्गो पिता भेरू खो-खो देवास
8- नीलू डांडिया पिता राजकुमार डांडिया हॉकी मंदसौर
9- प्रवीण कुमार दवे पिता शंभूलाल दवे सॉफ्टबाल इन्दौर
दिव्यांग श्रेणी-ओलम्पिक, एशियन गेम्स एवं राष्ट्रीय खेलों में खेले जाने वाले खेल-1 पुरस्कार
10- रूबिना फ्रांसिस पिता सिमोन फ्रांसिस शूटिंग जबलपुर
ओलंपिक/एशियन गेम्स एवं राष्ट्रीय खेल में नही खेले जाने वाले अन्य खेल-1 पुरस्कार
11- अपूर्व दुबे पिता दिनेश दुबे पावरलिफ्टिंग इन्दौर
साहसिक खेल-1 पुरस्कार
12- भावना डेहरिया पिता मुन्नालाल डेहरिया माउंट एवरेस्ट छिंदवाड़ा

विश्वामित्र पुरस्कार-2023
व्यक्तिगत खेल-ओलम्पिक, एशियन गेम्स एवं राष्ट्रीय खेलों में खेले जाने वाले खेल-02 पुरस्कार
1- पीजूष कांती बरोई पिता गोकुल बरोई क्याकिंग-केनोइंग भोपाल
2 - अशोक कुमार यादव पिता बलदेव यादव तीरंदाजी जबलपुर
दलीय खेल-ओलम्पिक, एशियन गेम्स एवं राष्ट्रीय खेलों में खेले जाने वाले खेल-1 पुरस्कार
3 - लोकेन्द्र शर्मा पिता डॉ. राधाचरण शर्मा हॉकी भोपाल

लाइफ टाइम एचीवमेंट पुरस्कार-2023
वर्ष 2023 के लाइफ टाइम एचीवमेंट पुरस्कार के लिए रतनलाल वर्मा, पुत्र स्व. गंगाराम वर्मा, जिम्नास्टिक खेल, उज्जैन में महत्वपूर्ण योगदान देने पर वर्ष 2023 के लाइफ टाइम एचीवमेंट पुरस्कार के लिए चयनित किया गया है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें