प्रदेश भाजपा अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया से मुलाकात की। उन्होंने मीडिया से बातचीत में बताया कि अध्यक्ष बनने के बाद वे पार्टी के कई नेताओं से मिल रहे हैं। उन्होंने कहा कि जल्द ही निगम मंडल में नियुक्तियां भी होंगी। वहीं, राहुल गांधी के ‘वोट चोरी’ वाले बयान पर खंडेलवाल ने कहा कि ऐसे बयान किसी बड़े नेता को नहीं देने चाहिए और परिवार में किसी की मानसिक परेशानी हो तो परिवार को उसकी मदद करनी चाहिए।
प्रदेश भाजपा अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया से मुलाकात की। इस अवसर पर उन्होंने मीडिया को बयान देते हुए बताया कि अध्यक्ष बनने के बाद से वे लगातार पार्टी के नेताओं से सौजन्य भेंट कर रहे हैं और कई नेता उनके आवास पर भी आकर मुलाकात कर चुके हैं। इसी क्रम में ज्योतिरादित्य सिंधिया उनसे मिलने पहुंचे थे। निगम मंडल में नियुक्तियों को लेकर भी उन्होंने जानकारी दी कि भाजपा के वरिष्ठ नेता लगातार इस विषय पर चर्चा कर रहे हैं और जल्द ही नियुक्तियां की जाएंगी।
इसके अलावा, राहुल गांधी के 'वोट चोरी' वाले बयान पर खंडेलवाल ने प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि किसी पार्टी के वरिष्ठ नेता को इस तरह के निराशाजनक बयान नहीं देने चाहिए। उन्होंने कहा कि चुनाव में कांग्रेस के अलावा भाजपा और अन्य विपक्षी दल भी विजयी रहे हैं। राहुल गांधी पर तंज कसते हुए खंडेलवाल ने कहा कि अगर परिवार का कोई सदस्य मानसिक रूप से परेशान होता है तो परिवार को उसकी देखभाल करनी चाहिए और उससे बातचीत करनी चाहिए।