मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव
- फोटो : अमर उजाला
कांग्रेस नेता राहुल गांधी द्वारा चुनाव आयोग की निष्पक्षता पर सवाल उठाने वाले बयान पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त की है। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी की इस सार्वजनिक बयानबाजी से उनकी ‘अर्बन नक्सलाइट’ मानसिकता उजागर हो रही है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि राहुल गांधी के अशोभनीय बयानों से देश में नेता प्रतिपक्ष की गरिमा धूमिल हो रही है। यह ठीक नहीं है और उन्हें इस मामले में तत्काल माफी मांगनी चाहिए। डॉ. यादव ने यह भी कहा कि चुनाव आयोग भारत की सबसे निष्पक्ष और स्वतंत्र संस्था है, जिसने लोकतंत्र की रक्षा में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। ऐसे में इस पर सवाल उठाना देश की संवैधानिक संस्थाओं का अपमान है और इससे लोकतांत्रिक प्रक्रिया पर भी प्रभाव पड़ता है।