फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP News: निगम-मंडल में नियुक्तियों के पहले होगा प्रदेश भाजपा कार्यकारिणी का गठन, संगठन ने तेज की तैयारी

Mon, 18 Aug 2025 11:26 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल

सार

भाजपा नेताओं की निगम-मंडल और आयोगों में राजनीतिक नियुक्तियों के लिए इंतजार करना होगा। संगठन ने पहले जिलों और प्रदेश स्तर पर नई टीम बनाने का निर्णय लिया है, उसके बाद ही नियुक्तियों पर फैसला होगा।
विज्ञापन
भाजपा का झंडा - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

निगम-मंडलों और आयोगों में अपनी राजनीतिक नियुक्तियों का इंतजार कर रहे भाजपा नेताओं को एक बार फिर थोड़ा इंतजार करना पड़ सकता है। संगठन और सरकार ने इन नियुक्तियों से पहले संगठन की टीम तैयार करने का निर्णय लिया है। संगठन ने तय किया है कि पहले जिलों में टीमें बनाई जाएंगी और उसके बाद प्रदेश कार्यकारिणी का गठन होगा। इसके बाद ही पार्टी नेताओं को निगम-मंडल और आयोगों में राजनीतिक नियुक्तियों के जरिए समायोजित किया जाएगा। प्रदेश के कई भाजपा नेता पिछले 20 महीनों से राजनीतिक नियुक्तियों का इंतजार कर रहे हैं। सरकार बनने के दो महीने बाद ही मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने पिछले साल फरवरी में अधिकांश निगम-मंडलों और बोर्डों के अध्यक्षों और उपाध्यक्षों को हटा दिया था। तब से लेकर अब तक अटकलें लग रही थीं कि लोकसभा चुनावों के बाद कार्यकर्ताओं की राजनीतिक नियुक्तियां की जाएंगी। 
विज्ञापन


ये भी पढ़ें-  MP News: लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई, अनूसचित जाति विकास विभाग के बाबू को 1 लाख की रिश्वत लेते दबोचा
विज्ञापन


जिलों से उम्मीदवारों के नाम लिए
अब प्रदेशाध्यक्ष बने हेमंत खंडेलवाल जल्द ही राजनीतिक नियुक्तियों की प्रक्रिया शुरू करेंगे। जिलों से उम्मीदवारों के नाम लिए जा चुके हैं। जिला अध्यक्षों से नाम लेने के बाद पार्टी ने जिलों में पर्यवेक्षक भी भेजे, जिनमें से अधिकतर ने उपयुक्त नाम तलाशे और संगठन के शीर्ष नेतृत्व को सौंप दिए हैं। पार्टी इन नामों पर विचार करके कार्यकारिणी और राजनीतिक नियुक्तियों में चयन करेगी। बताया जा रहा है कि इस पूरी प्रक्रिया में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की भूमिका अहम होगी। सूत्रों के अनुसार, राजनीतिक नियुक्तियों और कार्यसमिति में सदस्यों के चयन में आरएसएस की राय महत्वपूर्ण होगी। 
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- MP News: सीएम डॉ. यादव ने की PM मोदी से मुलाकात, भोपाल मेट्रो शुभारंभ और किसान सम्मेलन में आने का दिया न्योता
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें