सीएम डॉ. मोहन यादव
- फोटो : अमर उजाला
प्रदेश को वैश्विक वेलनेस हब बनाने की दिशा में मध्य प्रदेश सरकार एक नई पहल कर रही है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 5 जून को उज्जैन में 'स्पिरिचुअल एंड वेलनेस समिट' का शुभारंभ करेंगे। समिट का आयोजन औद्योगिक नीति एवं निवेश प्रोत्साहन विभाग द्वारा होटल अंजूश्री में किया जा रहा है। मुख्यमंत्री समिट के फायरसाइड चैट सत्र में 'वेलनेस के लिए एक नई सोच' विषय पर संवाद करेंगे। वे वेलनेस सेक्टर के प्रमुख निवेशकों, नीति-निर्माताओं और संस्थानों के प्रतिनिधियों से वन-टू-वन चर्चा भी करेंगे। समिट का उद्देश्य उज्जैन को वेलनेस सेक्टर की वैश्विक राजधानी के रूप में स्थापित करना है।