फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP News: स्पेशल डीजी शैलेष सिंह का पालतू तोता  गुमा, सोशल मीडिया पर सूचना के बाद कोलार में मिला

Wed, 28 Feb 2024 09:57 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल

सार

स्पेशल डीजी पुलिस सुधार शैलेष सिंह ने बताया कि शनिवार शाम को पालतू तोता चार इमली स्थित सी-2/8 निवास से उड़ गया था। शनिवार रात और रविवार को उन्होंने परिवार के साथ मिलकर तोते को चार इमली क्षेत्र में तलाश, लेकिन नहीं मिला।
विज्ञापन
स्पेशल डीजी का तोता कोलार में मिला - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पुलिस मुख्यालय में पदस्थ विशेष पुलिस महानिदेशक (स्पेशल डीजी) शैलेष सिंह का पालतू तोता शनिवार को चार इमली स्थित बंगले से अचानक लापता हो गया। पालतू तोते के लापता होने से स्पेशल डीजी और उनका पूरा परिवार बहुत परेशान रहा। दो दिन पहले  उन्होंने सोशल मीडिया पर एक पोस्टर वायरल किया था, जिसमें तोते को तलाशने या बरामद कराने में मदद करने वाले को पांच हजार रूपए इनाम देना लिखा था। बुधवार शाम को यह पोस्ट सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुआ कि मप्र पुलिस के स्पेशल डीजी का तोता लापता हो गया। इसके बाद तोता बरामद हो गया।
विज्ञापन


स्पेशल डीजी पुलिस सुधार शैलेष सिंह ने बताया कि शनिवार शाम को पालतू तोता चार इमली स्थित सी-2/8 निवास से उड़ गया था। शनिवार रात और रविवार को उन्होंने परिवार के साथ मिलकर तोते को चार इमली क्षेत्र में तलाश, लेकिन नहीं मिला। सोमवार के भी दिन में उसकी तलाश करते रहे, लेकिन नहीं मिला। तब जाकर उन्होंने पांच हजार रूपए इनाम का पोस्टर सोशल मीडिया में वायरल किया। उन्होंने बताया कि इस तोते की देखभाल अपने बच्चों की तरह उनकी पत्नी करती थीं, उन्हें भी तोता गुमने का दुख था। इसलिए इनाम वाले पोस्टर में पत्नी का मोबाइल नंबर दिख था।

स्पेशल डीजी ने बताया कि रविवार को यह तोता कोलार क्षेत्र में रहने वाले मप्र पुलिस के उप निरीक्षक पद से सेवानिवृत्त एक यादव जी को मिला तो उन्होंने उसे अपने घर में रख लिया। बुधवार को जैसे ही सोशल मीडिया के जरिए उन्हें पता चला कि यह तोता तो किसी का पालतू है और इसकी तलाश की जा रही है। उन्होंने तुरंत दिए हुए मोबाइल नंबर पर संपर्क किया। इसके बाद हम लोग जाकर तोते को घर लाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें