फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP News: सपा ने प्रत्याशियों की दूसरी सूची जारी की, सीधी जिले की धोहनी विश्वनाथ सिंह मरकाम को बनाया उम्मीदवार

Sat, 26 Aug 2023 06:16 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल

सार

 मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए समाजवादी पार्टी ने दो प्रत्याशियों के नाम का एलान किया है। इसके साथ ही पार्टी की तरफ से अब तक 6 उम्मीदवारों के नाम की घोषणा की गई है। 
विज्ञापन
समाजवादी पार्टी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव से पहले राजनीतिक दलों का उम्मीदवारों के नामों की सूची जारी करने का दौर जारी है।  समाजवादी पार्टी (सपा) ने शनिवार को अपने उम्मीदवारों की दूसरी सूची जारी कर दी है। इसमें सीधी जिले के उम्मीदवारों के नाम घोषित किए है। 
विज्ञापन


समाजवादी पार्टी ने सीधी जिले की धोहनी विधानसभा सीट से विश्वनाथ सिंह मरकाम और चितरंगी विधानसभा सीट से श्रवण कुमार गोंड को प्रत्याशी घोषित किया है। इससे पहले सपा ने चार प्रत्याशियों के नाम की घोषणा की थी। इसमें निवाड़ी विधानसभा से पूर्व विधायक मीरा दीपक यादव, छतरपुर के राजनगर से बृजगोपाल पटेल, दतिया के भांडेर से सेवानिवृत्त जज आरडी राहुल और भिंड के मेहगांव से बृजकिशोर सिंह गुर्जर को उम्मीदार घोषित किया है। 
विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें