फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP News: एमपी में अब परमवीर चक्र और अशोक चक्र शौर्य अलंकरण प्राप्त सैनिकों को मिलेंगे एक करोड़ रुपए

Fri, 31 Mar 2023 12:44 AM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल

सार

अब परमवीर और अशोक चक्र प्राप्त करने वाले सैनिकों को एक करोड़ रुपए की राशि मिलेगी। इससे पहले 20 लाख रुपए का ही प्रावधान था
विज्ञापन
मध्य प्रदेश का वल्लभ भवन (भोपाल) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मध्य प्रदेश सरकार ने प्रदेश के शौर्य अलंकरण प्राप्तकर्ताओं को नगद एवं भूमि के बदले में दी जाने वाली राशि में वृद्धि की है। अब परमवीर और अशोक चक्र प्राप्त करने वाले सैनिकों को एक करोड़ रुपए की राशि मिलेगी। इससे पहले 20 लाख रुपए का ही प्रावधान था। इससे लंबे समय से बढ़ाने की मांग की जा रही थी। सरकार की तरफ से शहीद होने वाले सैनिकों के परिवार को एक करोड़ रुपए की राशि पहले ही दी जा रही थी। 
विज्ञापन


मरणोंपरांत शौर्य अलंकरण प्राप्त करता के अविवाहित होने पर पूरी राशि माता-पिता को दी जाएगी। वहीं, माता-पिता के जीवत नहीं होने पर अनुदान की राशि अविवाहित बहन-भाई को बराबर दी जाएगी।  वहीं, विवाहित होने पर विधवा को 35 प्रतिशत, बच्चों को 35 प्रतिशत और माता-पिता को 30 प्रतिशत राशि दी जाएगी। माता-पिता के जीवित नहीं होने पर विधया और बच्चों में बराबर राशि बांटी जाएगी। वहीं, बच्चे नहीं होने पर विधवा और माता-पिता में बराबर राशि बांटी जाएगी। तीनों में किसी एक के जीवित होने पर उसे पूरी राशि दी जाएगी। यदि बच्चे नाबालिग है तो उनकी अनुदान राशि को बालिग होने तक सावधि खाते में जमा की जाएगी।
विज्ञापन

 
पुरुस्कार पर सरकार की तरफ अब और पहले मिलने वाली राशि
शौर्य अलंकरण

परवीर चक्र- अब 1 करोड़, पहले- 20 लाख
अशोक चक्र- अब 1 करोड़, पहले 20 लाख
महावीर चक्र- अब 75 लाख, पहले 12 लाख
कीर्ति चक्र- अब  75 लाख, पहले 12 लाख
वीर चक्र- अब 50 लाख, पहले 8 लाख
शौर्य चक्र- अब 50 लाख, पहले 8 लाख
 
 
युद्ध सेवा मेडल और विशिष्ट सेवा श्रेणी
सर्वोत्तम युद्ध सेवा- अब 10 लाख, पहले 1.45 लाख।
उत्तम युद्ध सेवा- अब 7 लाख, पहले1.40 लाख ।
युद्ध सेवा मेडल- अब 5 लाख, पहले 80 हजार रुपए। 
परम विशिष्ट सेवा मेडल- 5 लाख। 
अतिविशिष्ट सेवा मेडल- अब 2.50 लाख। 
सेना मेडल- अब दो लाख, पहले 50 हजार रुपए। 
विशिष्ट सेवा मेडल- अब 1 लाख रुपए।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें