फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP News:  सिंधु विकास समिति ने प्रतिभाओं को सम्मानित किया, पंकज चौरे बोले- सम्मान से बढ़ेगा आत्मविश्वास

Tue, 09 Sep 2025 04:27 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल

सार

इटारसी में सिंधु विकास समिति द्वारा आयोजित प्रतिभा सम्मान समारोह में युवा और मेधावी विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में नगर पालिका अध्यक्ष पंकज चौरे ने समाज की इस पहल की सराहना की, वहीं मुख्य अतिथि अशोक मनवानी ने थैलेसीमिया जैसे रक्त रोग पर जागरूकता बढ़ाने की अपील की।

विज्ञापन
इटारसी में सिंधु विकास समिति के प्रतिभा सम्मान कार्यक्रम - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इटारसी में सिंधु विकास समिति के प्रतिभा सम्मान कार्यक्रम में अनेक प्रतिभाओं को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के विशेष अतिथि नगर पालिका इटारसी के अध्यक्ष पंकज चौरे ने अभिनव पहल की सराहना करते हुए कहा कि समाज कई क्षेत्रों में सक्रिय भूमिका निभा रहा है। प्रतिभाओं का विकास तभी संभव है जब समाज उन्हें प्रोत्साहन और सम्मान दे। इससे उनको आत्मविश्वास बढ़ेगा और समाज मजबूत होगा। इस दृष्टि से सिंधु विकास समिति की यह पहल सराहनीय है। लेखक और रंगकर्मी अशोक मनवानी मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। उन्होंने कहा कि स्वतंत्रता के बाद 1948 में सिंध से विस्थापित समुदाय ने अनेक प्रांतों में स्वयं को स्थापित कर आदर्श उदाहरण प्रस्तुत किया है। सिंधी समाज ने व्यापार, वाणिज्य, उद्योग के साथ-साथ खेल, प्रबंधन, कंप्यूटर साइंस, चिकित्सा और अभियांत्रिकी जैसे क्षेत्रों में भी उल्लेखनीय उपलब्धियां हासिल की हैं।

ये भी पढ़ें- MP News: मध्यप्रदेश कैबिनेट का बड़ा फैसला, नगरीय निकाय चुनाव में अध्यक्ष का प्रत्यक्ष चुनाव, 2027 से होगा लागू

थैलेसीमिया जागरूकता पर जोर

विज्ञापन

अशोक मनवानी ने समिति से आग्रह किया कि रक्त रोग थैलेसीमिया के प्रति समाज स्तर पर जागरूकता बढ़ाई जाए। उन्होंने सुझाव दिया कि विवाह से पूर्व हर युवक-युवती का थैलेसीमिया माइनर परीक्षण अनिवार्य किया जाए, ताकि थैलेसीमिया मेजर से बचाव हो सके। उन्होंने बताया कि भारत में इस रोग के करीब एक चौथाई मरीज सिंधी समुदाय से हैं, जबकि पंजाबी, गुजराती और पारसी समाज भी बड़ी संख्या में प्रभावित है।

ये भी पढ़ें- भोपाल गणेश विसर्जन पथराव विवाद: मंत्री विश्वास सारंग बोले- दोषियों पर सख्त कार्रवाई होगी, नज़ीर बनेगी

कार्यक्रम में हुआ सम्मान
कार्यक्रम में कंपनी सेक्रेट्री, चिकित्सा विज्ञान सहित विभिन्न क्षेत्रों में सफल युवाओं और विद्यालय-महाविद्यालय के टॉपर विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया। नर्मदापुरम निवासी लेखिका रेखा रतनानी, जम्मू सिंह उप्पल समेत अनेक गणमान्य नागरिक तथा नर्मदापुरम जिले के सोहागपुर, पिपरिया और नर्मदापुरम नगरों से आए सिंधी समाज के अध्यक्ष कार्यक्रम में उपस्थित रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें