फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP News: कांग्रेस को फिर झटका, जिला पंचायत अध्यक्ष समेत कई नेता BJP में शामिल, वीडी शर्मा ने दिलाई सदस्यता

Thu, 15 Feb 2024 05:13 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल

सार


लोकसभा चुनाव के पहले नेताओं का एक पार्टी से दूसरी पार्टी में आने जाने का सिलसिला लगातार जारी है। इसी क्रम में नर्मदापुरम जिला पंचायत अध्यक्ष राधा सुधीर पटेल कांग्रेस छोड़ भाजपा में शामिल हुई। 
विज्ञापन
कांग्रेस नेताओं को वीडी शर्मा ने दिलाई भाजपा की सदस्यता - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मध्य प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी का परिवार लगातार बढ़ते जा रहा है। भाजपा का ज्वाइनिंग अभियान में गुरुवार को नर्मदापुरम जिला पंचायत अध्यक्ष राधा सुधीर पटेल ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। उनके साथ कई कार्यकर्ता भी भाजपा में शामिल हुए। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने उनको भाजपा की सदस्यता दिलाई। इस अवसर पर कांग्रेस नेता सुधीर पटेल, मनीष गौर, अभिषेक गौर, शुभम गौर ने भी भाजपा ज्वाइन की।   
विज्ञापन


भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने बताया कि भारतीय जनता पार्टी की विचारधारा और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के विकास कार्यों से प्रभावित होकर कई नेता भाजपा में शामिल हो रहे है। विष्णुदत्त शर्मा ने भाजपा में शामिल हुए सभी नेताओं को पार्टी का अंगवस्त्र पहनाकर स्वागत किया। उन्होंने कहा कि भाजपा का परिवार बढ़ रहा है। 
विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें