फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP News: शिवरंजनी तिवारी पर माघ मेले में हो सकता है प्राणघातक हमला, पंडोखर सरकार के पर्चे में किया गया दावा

Tue, 05 Nov 2024 09:53 AM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल

सार

शिवरंजनी तिवारी पर प्राणघातक हमले का दावा किया गया है। बता दें कि यह दावा पंडोखर सरकार के दरबार में बने पर्चे में किया गया है। बताया जा रहा है कि पिछले कई दिनों से शिवरंजनी को धमकी भी मिल रही है।
विज्ञापन
शिवरंजनी तिवारी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शिवरंजनी तिवारी पर प्राणघातक हमले की बात सामने आई है। बता दें कि पंडोखर सरकार के दरबार में शिवरंजनी तिवारी का पर्चा बना, जिसमें लिखा गया कि तिवारी पर 15 जनवरी से 27 फरवरी यानी माघ मेले के दौरान उन पर प्राणघातक हमला हो सकता है। बता दें कि पर्चे में लिखा गया कि माघ मेले में कोई साधक, गुंडा या चमचा शिवरंजनी पर हमला कर सकता है। बताया जा रहा है कि पिछले कई दिनों से शिवरंजनी को धमकी भी मिल रही है।

विज्ञापन




कथावाचक पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री को लेकर भजन गायिका शिवरंजनी तिवारी काफी चर्चा में रही हैं। शिवरंजनी तिवारी उत्तराखंड के गंगोत्री से गंगाजल लेकर बागेश्वर धाम के लिए निकली थी। वह एमबीबीएस की छात्रा हैं और पंडित धीरेंद्र शास्त्री को अपना 'प्राणनाथ' मानती हैं। शिवरंजनी तिवारी जब से अपनी जल कलश यात्रा निकाली थीं, तभी से सुर्खियों में बनीं रही।
विज्ञापन




कौन हैं शिवरंजनी तिवारी?
शिवरंजनी तिवारी एमबीबीएस की छात्रा हैं और भजन गायिका के तौर पर जानी जाती हैं। शिवरंजनी तिवारी के पिता पंडित बैजनाथ तिवारी ने बताया कि उनके परिवार का संबंध मध्यप्रदेश के सिवनी में जन्मे ब्रह्मलीन जगदगुरुस्वामी स्वरूपानंद सरस्वती महाराज से जुड़ा हुआ है। उन्होंने बताया कि उनका पैतृक गांव चंदौरीकला (दिघौरी) है, जो सिवनी में पड़ता है। हालांकि, शिवरंजनी तिवारी का परिवार पिछले 25 सालों से हरिद्वार में रहता है।
विज्ञापन


कौन हैं शिवरंजनी तिवारी के माता-पिता?
शिवरंजनी तिवारी के पिता बैजनाथ तिवारी ने बताया कि उन्होंने नागपुर के बीआर इंस्टीट्यूट से इंजीनियरिंग की पढ़ाई की है। वह एक बाइक कंपनी में महाप्रबंधक के पद पर कार्यरत थे, लेकिन पांच साल पहले उन्होंने पद से इस्तीफा दे दिया था। इसके बाद अब वह अपनी बेटी शिवरंजनी तिवारी के साथ भजन कार्यक्रमों के आयोजन में सहायता करते हैं। वहीं, शिवरंजनी तिवारी की माता कैंसर दवाओं की विशेषज्ञ हैं। वह वर्तमान में अमेरिका के सेंट फ्रांसिस में एक निजी कंपनी में विभाग प्रमुख के पद पर कार्यरत हैं।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें