सार
केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि किसानों को खाद लेने में किसी तरह की जबरदस्ती (टैगिंग) नहीं की जाएगी और ऐसा करने वालों पर सख्त कार्रवाई होगी। उन्होंने आश्वस्त किया कि डीएपी, यूरिया और एनपीके की पर्याप्त आपूर्ति उपलब्ध है।
शिवराज सिंह चौहान, केंद्रीय कृषि मंत्री
- फोटो : ANI
केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने शनिवार को कहा कि खाद वितरण में किसी भी तरह की अनियमितता बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने साफ किया कि टैगिंग अवैध है और जहां से भी इसकी शिकायत मिलेगी, वहां त्वरित कार्रवाई होगी। चौहान ने बताया कि कई जिलों में कंपनियों की लापरवाही से किसानों को परेशानी हुई है, जिनके खिलाफ जांच कर कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि फर्टिलाइजर की पर्याप्त आपूर्ति हो रही है। डीएपी, यूरिया और एनपीके की उपलब्धता पिछले साल की तुलना में अधिक है। यदि किसी क्षेत्र में कमी है तो वितरण व्यवस्था को मजबूत किया जाएगा और कालाबाजारी रोकने के लिए कड़े कदम उठाए जाएंगे। किसान यदि निजी दुकान पर यूरिया या डीएपी लेने जाए और उसे दुकानदार कोई दूसरी दवा या सामान लेने को बाध्य 'टैगिंग' करेगा तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।