फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP News: शिवराज सिंह के चाचा चैन सिंह का निधन, आज जैत में अंतिम संस्कार, केंद्रीय मंत्री बोले-वे मेरी शक्ति थे

Wed, 04 Sep 2024 01:24 PM IST
उदित दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भाेपाल

सार

Shivraj Singh Chauhan Uncle Passes Away: केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह ने चाचा चैन सिंह चौहान के पास भोपाल में रहकर पांचवीं से लेकर ग्यारहवीं कक्षा तक पढ़ा की थी। शिवराज ने कहा कि वो मेरी शक्ति, भावनात्मक सहारा और प्रेरणा थे। आज वो साथ छूट गया।
विज्ञापन
केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह के चाचा चैन सिंह का निधन। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

केंद्रीय कृषि व किसान कल्याण और ग्रामीण विकास मंत्री  शिवराज सिंह चौहान के चाचा चैन सिंह चौहान का बुधवार भोपाल के बंसल अस्पताल में निधन हो गया। वे पिछले कुछ समय से अस्वस्थ चल रहे थे, इलाज के लिए उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था।  स्वर्गीय चैन सिंह चौहान का अंतिम संस्कार आज शाम 4 बजे उनके गृह ग्राम जैत में किया जाएगा। 

विज्ञापन


मंत्री शिवराज सिंह चौहान और उनके परिवार के प्रति संवेदनाएं व्यक्त की जा रही हैं। दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना करते हुए शिवराज सिंह चौहान ने अपने चाचा को श्रद्धांजलि अर्पित की। चैन सिंह चौहान का निधन चौहान परिवार के लिए बड़ी क्षति है, और उनके द्वारा समाज और परिवार के प्रति किए गए योगदानों को हमेशा याद किया जाएगा।

वे मेरी शक्ति और प्रेरणा थे
अपने चाचा को नमन करते हुए केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह ने एक्स पर लिखा- मेरे प्रिय चाचाजी चैन सिंह चौहान जी, जिनके पास भोपाल में रहकर पांचवीं से लेकर ग्यारहवीं कक्षा तक पढ़ा, जिनका आशीर्वाद सार्वजनिक जीवन में मेरी प्रेरणा रहा, जो सदैव मेरे ऊपर प्रेम की वर्षा करते रहे, वह आज हमें छोड़कर अनंत यात्रा पर चले गए। वो मेरी शक्ति थे, भावनात्मक सहारा थे, प्रेरणा थे। आज वो साथ छूट गया, सहारा टूट गया, हृदय-घट सूना हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें